चार म्यांमार निवासियों और तीन मदरसा संचालकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ये है आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे चार म्यांमार निवासियों और तीन मदरसा संचालकों सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में म्यांमार के तीन सगे भाई हैं। जबकि एक रोहिंग्या बताया गया है, जो करीब 18 साल पहले घुसपैठ कर देश में घुसा था। कई साल से वह शामली में रहकर मदरसों में पढ़ा रहा था। विदेशी नागरिकों की जानकारी नहीं देने पर तीन मदरसा संचालकों को भी गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए लोगों से एटीएस मेरठ की टीम भी पूछताछ कर रही है। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
पुलिस लाइन में सोमवार को एसपी अजय कुमार ने बताया कि थानाभवन और जलालाबाद क्षेत्र में कुछ विदेशी लोगों के अवैध रूप से रहने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद एएसपी राजेश श्रीवास्तव, थानाभवन थाना प्रभारी और इंस्पेक्टर एलआईयू की टीम ने रविवार को कस्बा जलालाबाद की खुशनुमा कॉलोनी से अब्दुल मजीद (रोहिंग्या) निवासी ओनेगान थाना क्याक्ता जिला क्याकता रखैन/अराकान म्यांमार, नोमान अली निवासी पाबेडान थाना कोजेडान यंगून म्यांमार को गिरफ्तार किया गया।
वहीं उससे पूछताछ के बाद मदरसा मिफ्ता उल उलूम जलालाबाद में पढ़ रहे मोहम्मद रिजवान खान और मोहम्मद फुरकान हुसैन को भी गिरफ्तार किया। पकड़े गए नोमान, रिजवान और फुरकान तीनों सगे भाई हैं और वीजा अवधि खत्म होने के बाद अपने असली नाम और पहचान छिपाकर रह रहे थे।
अब्दुल मजीद भी म्यांमार का मूल निवासी है और वह 2001 में अवैध रूप से देश में घुस आया था। देश के विभिन्न हिस्सों में रहने के बाद 2004 से शामली में रहते हुए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पैन कार्ड, आधार कार्ड हासिल कर लिए थे। इनके आधार पर एसबीआई और पीएनबी में खाते खुलवाए। अब्दुल मजीद ने 2016 से मई 2019 तक मदरसा दारुल उलूम जलालाबाद में पढ़ाया। इसके बाद से वह मदरसा जामिया असरफिया थानाभवन में रहकर पढ़ा रहा था। इस मामले में मदरसा दारुल उलूम जलालाबाद के मोहतमिम वासिफ अमीन, मदरसा मिफ्ता उल उलूम जलालाबाद के मोहतमिम/ प्रबंधक मौलाना हफीयुल्ला और मदरसा अशफिया थानाभवन के मोहतमिम/ प्रबंधक कारी अशरफ को भी गिरफ्तार किया गया है।
ये हुई बरामदगी
पुलिस ने इनके कब्जे से तीन पासपोर्ट, तीन संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी नई दिल्ली द्वारा निर्गत असलाइम सीकर के रूप में पंजीकरण प्रमाणपत्र, दो आधार कार्ड, दो बैंक पासबुक, दो एटीएम कार्ड, एक भारतीय पैन कार्ड, विदेशी मुद्रा म्यांमार के चार नोट, भारतीय नकदी 8030 रुपये और चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/