फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four youths gangraped with teacher, threatened to kill

शिक्षिका के साथ चार युवकों ने की दरिंदगी, कहा- घर बताया तो जान से मार देंगे

Mon, 10 Jul 2017 11:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Mon, 10 Jul 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
Four youths gangraped with teacher, threatened to kill
शिक्षिका के साथ चार युवकों ने गैंगरेप किया

बैंक जा रही एक प्राईवेट स्कूल की शिक्षिका के साथ गांव के ही चार युवकों ने गैंगरेप किया। इतना ही नहीं पुलिस में जाने या घर बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए युवती को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती गांव के ही एक प्राईवेट स्कूल में पढ़ाती है। शनिवार को वह किसी काम से बैंक जा रही थी। इसी दौरान गांव की एक गली से जब वह गुजरी तो वहां पहले से ही खड़े गांव के युवक अनिल पुत्र प्रकाश ने उसे अपने मकान में खींच लिया। अंदर तीन युवक और मौजूद थे। चारों ने उसे बंधक बनाते हुए गैंगरेप किया। युवकों ने घंटों युवती के साथ दरिंदगी की। युवती को छोड़ते हुए धमकी दी कि यदि उसने कहीं भी इस घटना को लेकर मुंह खोला तो उसे जान से मार देंगे। युवती बदहवास हालत में घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर घर में कोहराम मच गया। युवती ने आपबीती सुनाई तो परिवार जन के  पैरों तले की जमीन की खिसक गई। युवती परिवारजनों के साथ थाना पहुंची और पुलिस को चारों युवकों के खिलाफ तहरीर दी।

विज्ञापन

Four youths gangraped with teacher, threatened to kill
रेप पीड़िता

थानाध्यक्ष बड़गांव ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अनिल पुत्र प्रकाश जड़ौदा पांड़ा, राजीव पुत्र सत्यप्रकाश, अनुज पुत्र राजकुमार निवासी गांव फलौदा थाना पुरकाजी व अनिल के नौकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed