फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four year old innocent boy attacked and injured by dogs

Meerut News: कुत्तों ने चार वर्षीय मासूम पर हमला कर किया घायल

Mon, 04 Nov 2024 03:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Four year old innocent boy attacked and injured by dogs
सरधना। नगर के मोहल्ला किला खेवान में चार वर्षीय मासूम पर कुत्तों ने हमला कर दिया। आवारा कुत्तों के हमले से मासूम बच्ची घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने डंडे फटकार कर मासूम को कुत्तों के चंगुल से बचाया। इसके बाद परिजनों ने घायल अवस्था में मासूम को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मोहल्ला किला खेवान निवासी चार वर्षीय जन्नत पुत्री गुलजार रविवार को घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्ची के चेहरे पर काट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने डंडे से फटकार कर कुत्तों को भगाकर बच्ची को चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद परिजनों ने बच्ची को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले दस दिन में कुत्ते कई लोगों को काट चुके हैं। अगर उस दौरान ही शिकायत करते तो आज चार वर्ष की बच्ची घायल नहीं होती।
एसडीएम सरधना महेश प्रसाद दीक्षित का कहना है कि नगर पालिका को पत्र लिखकर अभियान चलवाकर आवारा कुत्तों को पकड़वाया जाएगा।

बढ़ रहा आवारा कुत्तों का आतंक
सरधना। नगर व देहात में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन आवारा कुत्ते व बंदर अचानक से किसी पर भी हमला कर देते हैं। इसके चलते स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। लोग अधिकारियों से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन आवारा कुत्तों व बंदरों से छुटकारा नहीं मिला है। प्रतिदिन आतंक बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले एक महीने में आवारा कुत्तों के हमले से बच्चों समेत दो दर्जन से भी अधिक लोग घायल हो चुके हैं। इसी तरह का हाल बंदरों का भी है। राहगीरों व बच्चों पर हमला कर घायल कर रहे हैं। मोहल्ला कमरानवाबान, तहसील रोड, आजाद नगर, आदर्श नगर व गांव कालंद, बपारसी मुल्हेड़ा, छुर आदि में आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक देखा गया है।

स्थानीय निवासी विशाल, रोहित, अशफाक, शबाब, कुलदीप, धर्मेंद्र, पंकज, अर्जुन, मोहित, सिराजु ने बताया कि आवारा कुत्तों के झुंड के सामने से निकलना मुश्किल है। वहीं, बंदर बच्चों व महिलाओं को अकेला देखकर हमला कर देते हैं। महिलाओं व बच्चों ने डर के चलते मकान की छतों पर जाना भी छोड़ दिया है। उन्होंने प्रशासन से इन्हें पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed