{"_id":"5ce14b3bbdec22075434709c","slug":"four-year-old-child-killed-by-dogs-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: चार साल के मासूम को कुत्तों ने नोंच-नोंचकर मार डाला, मामा की शादी में आया था नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: चार साल के मासूम को कुत्तों ने नोंच-नोंचकर मार डाला, मामा की शादी में आया था नौनिहाल
Sun, 19 May 2019 05:55 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 19 May 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सहारनपुर में रविवार को एक विवाह समारोह में शामिल लोगों की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब एक चार साल के मासूम बालक को खुंखार कुत्तों ने नोंच नोंचकर मार डाला।
विज्ञापन
गंगोह थानाक्षेत्र के कुतुबखेड़ी में मामा की शादी में आना एक चार वर्षीय बालक को भारी पड़ गया। यहां शादी के मंडप के बाहर खेल रहे नौनिहाल को खुंखार कुत्तों ने अपना शिकार बना डाला। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन मौके की ओर दौड़े और मासूम को कुत्तों से छुड़ाया। बुरी तरह घायल बच्चे को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि यह पहली घटना नहीं है जब किसी इंसान को कुत्तों ने अपना शिकार बनाया हो। शिकारी कुत्ते पहले भी कई लोगों को काट काटकर घायल कर चुके हैं। कई बार लोग नगर निगम प्रशासन से इसकी शिकायत कर चुके हैं लेकिन इन कुत्तों के सामने नगर निगम प्रशासन भी बेबस नजर आ रहा है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/