{"_id":"5e821c0e8ebc3e78bc6b718f","slug":"four-thousand-challans-and-612-vehicles-have-been-seized-for-violation-of-lockdown-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छह दिन में चार हजार चालान, 612 गाड़ियां सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छह दिन में चार हजार चालान, 612 गाड़ियां सीज
Mon, 30 Mar 2020 09:51 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 30 Mar 2020 09:51 PM IST
सार
लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर मुजफ्फरनगर पुलिस छह दिन में 4,182 वाहनों का चालान कर चुकी है। जबकि अब तक 612 वाहनों को सीज भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
चेकिंग करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों की कमी नहीं है। पुलिस कार्रवाई के बावजूद लोग हैं कि लॉकडाउन के नियमों के तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है, लेकिन इसके बावजूद बेवजह घर से बाहर निकलने और सड़कों पर वाहन दौड़ाने वाले लोगों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि लॉकडाउन लागू हुए छह दिन हुए हैं और इन छह दिन के भीतर मुजफ्फरनगर पुलिस कड़ी कार्रवाई करते हुए 727 लोगों के खिलाफ 135 मामले दर्ज कर चुकी है। ये मामले धारा-188 के तहत दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के उल्लंघन पर पूर्व मंत्री समेत कई नेताओं की गाड़ियां सीज, पुलिस ने कई का चालान भी काटा
विज्ञापन
बताया गया कि शुरुआती छह दिन में ही पुलिस अब तक 4,182 वाहनों का चालान कर चुकी है। इनसे 10.12 लाख 800 रुपये का भारी-भरकम जुर्माना वसूल किया जा चुका है, जबकि अब तक 612 वाहनों को सीज भी किया जा चुका है।
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि आगे भी लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती रहेगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/