{"_id":"6aa41ccf335dbbc0d905fb18","slug":"four-teenagers-who-had-left-home-were-found-in-rishikesh-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113556-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: घर से निकले चार किशोर ऋषिकेश में मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: घर से निकले चार किशोर ऋषिकेश में मिले
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। गांव अक्खेपुर निवासी घर से बिना बताए घूमने निकले चार किशोरों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ऋषिकेश से सकुशल तलाश लिया। पुलिस और एएचटीयू की संयुक्त टीम ने 25 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ तकनीकी संसाधनों की मदद से किशोरों की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद जीआरपी की मदद से उन्हें ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से तलाश लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने चारों किशोरों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
बताया कि अक्खेपुर गांव निवासी ग्रामीण ने बुधवार को थाने में सूचना दी थी कि उसका 15 वर्षीय पौत्र और दो अन्य किशोर के साथ दोपहर करीब एक बजे घर से बिना बताए चले गए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरों की तलाश शुरू कर दी। जांच अधिकारी प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि तीनों किशोर भामौरी गांव पहुंचे थे। वहां से उन्होंने 14 वर्षीय चौथे किशोर को भी अपने साथ ले लिया। चारों के एक साथ चले जाने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश के लिए तीन टीमें गठित कीं। एएचटीयू टीम को भी अभियान में शामिल किया गया।
टीमों ने किशोरों की तलाश में अलग-अलग स्थानों पर जांच करते हुए 25 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके अलावा तकनीकी संसाधनों की मदद से उनकी लोकेशन का पता लगाया गया। जांच के दौरान लोकेशन ऋषिकेश रेलवे स्टेशन की मिली। पुलिस ने जीआरपी से संपर्क कर चारों किशोरों को बृहस्पतिवार रात सकुशल तलाश लिया।
विज्ञापन
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पूछताछ में किशोरों ने बताया कि वे घूमने के लिए बिना बताए घर से निकले थे। पहले हरिद्वार, फिर देहरादून और इसके बाद ऋषिकेश पहुंचे। रुपये खत्म होने के बाद वे ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए थे। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद चारों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
-- -- -- -- -- -- -