फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four policemen committed suicide in three-and-a-half months due to mental stress and homicide

मानसिक तनाव और गृहकलह में जा रहीं जान, साढ़े तीन माह में चार पुलिसकर्मियों ने की आत्महत्या

Fri, 04 Sep 2020 02:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 04 Sep 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
Four policemen committed suicide in three-and-a-half months due to mental stress and homicide
आत्महत्या (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

कोरोना काल में बढ़ा मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह आत्महत्या का कारण बन रही है। मनोचिकित्सक मानते हैं कि लंबे समय तक घर न जा पाना भी मानसिक तनाव बढ़ा रहा है। साढ़े तीन माह में चार पुलिसकर्मियों ने आत्महत्या की है। इनका कारण पुलिस की जांच में भले ही गृहक्लेश निकल कर आया हो, लेकिन तनाव भी आत्महत्या का प्रमुख कारण है।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस की रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष एक जनवरी से लेकर तीन सितंबर तक 77 लोगों का मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम हो चुका है। इसमें करीब 23 प्रतिशत आत्महत्या के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


मेरठ में 11 मई को एसएसपी ऑफिस में तैनात कांस्टेबल विजय गौड़ ने गंगानगर स्थित अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस जांच में सामने आया कि पारिवारिक कलह व पत्नी से विवाद के बाद खतौली पुलिस द्वारा किए गए उत्पीड़न के चलते सिपाही ने आत्महत्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ के सुभाषनगर में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव

सात जून को सकौती चौकी में तैनात सिपाही हीरालाल ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पारिवारिक विवाद आत्महत्या का कारण बना। मंगलवार देर शाम ब्रह्मपुरी थाने के हेड मोहर्रिर मांगेराम ने फांसी लगाकर जान दे दी थी।

इसी रात रोहटा रोड स्थित तेज विहार में यूपी 112 पर तैनात विपुल बालियान ने भी फांसी लगाई थी। पुलिसकर्मियों में मानसिक तनाव कम करने के लिए मनोचिकित्सक, पुलिस अधिकारियों की हर छह माह में होने वाली कार्यशाला भी इस वर्ष नहीं हो सकी है।

परिवार से दूरी भी प्रमुख कारण
जब आप लगातार काम कर रहे हों और कई-कई माह घर नहीं जा पा रहे हों या पारिवारिक कलह है तो ऐसे में मानसिक तनाव कई बार आत्महत्या का कारण बन जाता है। मौजूदा स्थिति में मानसिक तनाव आत्महत्या का कारण बन रहे हैं। इसमें परिवार के लोगों से दूरी भी प्रमुख कारण हो सकती है। - डॉ. विभा नागर, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed