फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   four people of a family are ill due to eating kuttu kachori

कुट्टू की कचौड़ी खाने से चार बीमार

Tue, 01 Oct 2019 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
four people of a family are ill due to eating kuttu kachori
मेरठ। कुट्टू के आटे की कचौड़ी खाने से एक परिवार के चार लोग बीमार हो गए हैं। मंगलवार सुबह उल्टियां होने की शिकायत पर उन्हें बागपत अड्डे स्थित पायल नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। शाम को तबियत ठीक होने पर उनकी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

यह परिवार भीमनगर निवासी किसान छोटे लाल का है। उन्होंने बताया कि सोमवार रात कुट्टू के आटे की कचौड़ी परिवारवालों ने खाई थीं। रात में ही उन्हें उल्टियां होने लगीं। जैसे-तैसे रात गुजरी और सुबह पत्नी मुन्नी (50), बेटे मोनू (28), बेटी ममता (22) और पुत्रवधु रजनी (28) को अस्पताल में भर्ती कराया। अब उनकी हालत में सुधार है। अस्पताल से छुट्टी कराकर उन्हें घर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन

सावधानी से खाएं कुट्टू का आटा
नवरात्र में कुट्टू के आटे का अधिकांश लोग प्रयोग करते हैं। व्रती इसकी पूड़ियां या पकौड़ी बनाकर खाते हैं, लेकिन कुट्टू का आटा प्रयोग करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। कई बार ‘जहरीला’ भी हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
- आटा खुरदरा न हो
- आटे में कीड़े-फंगस न लगे हों
- आटा सील बंद पैकेट में ही लें
- बाजार से लाया गया आटा छानकर प्रयोग करें
यह है कुट्टू का आटा
कुट्टू का आटा ‘बक्वीट’ के पौधों के बीजों से बनता है। इसे अंग्रेजी में बक्वीट तो पंजाब में ओखला के नाम से जाना जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम फैगोपाइरम एसक्युल्युटम है। मिलावटखोरों की वजह से पिछले कुछ सालों से व्रत रखने वालों के कुट्टू का आटा ‘जहर’ साबित हुआ है।
ऐसे हो जाता है जहरीला
कुट्टू केआटे में कुछ दुकानदार सिंघाड़ा गिरी से बना आटा भी मिला देते हैं। एक महीना पुराना होने पर इसमें फंगस लगना शुरू हो जाता है, तब यह जहरीला हो जाता है। विशेषज्ञों की मानें तो कुट्टू का आटा बनने के एक माह तक ही खाने लायक रहता है। इसके बाद ये खराब हो जाता है।

यह होता है कुट्टू केआटे में
कुट्टू के आटे में 75 प्रतिशत कॉम्पलेक्स कार्बोहाइड्रेट और 25 प्रतिशत हाई क्वालिटी प्रोटीन होते हैं। ये वजन कम करने में सहायक होते हैं। ये दिल की बीमारियों के मरीजों के लिए फायदेमंद है। इसमें मैग्नीशियम, फाइबर, विटामिन बी, आयरन, फास्फोरस की मात्रा अधिक होने के कारण कई दवाइयों में भी प्रयोग किया जाता है।
खराब आटा कर देता है पेट खराब
कुट्टू केखराब आटे को खाने से पेट में दर्द, भूख न लगना, लीवर को नुकसान और आंतों में जख्म आदि हो सकते हैं। कुट्टू का आटा ताजा ही खाना बेहतर है।
- डॉ. तनुराज सिरोही, वरिष्ठ फिजिशियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed