{"_id":"60b157ee8ebc3e115504c9cb","slug":"four-people-injured-in-land-dispute-in-akkhpur-sharp-arms-fired-stone-pelting-and-firing-sardana-news-mrt540301133","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दो पक्षों में जमकर विवाद, फिर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, फायरिंग भी हुई, कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दो पक्षों में जमकर विवाद, फिर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, फायरिंग भी हुई, कई लोग घायल
Sat, 29 May 2021 10:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 10:44 AM IST
सार
मेरठ में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। वहीं देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इस दौरान पथराव और फायरिंग भी हुई। जानिए विवाद की वजह क्या है।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में सरधना क्षेत्र के अक्खेपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद में संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। पथराव और फायरिंग भी हुई, जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। संघर्ष में एक युवक के पैर में गोली लगी है। दोनों ओर से एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
अक्खेपुर गांव में संजय पुत्र करण सिंह और भगत सिंह के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। शुक्रवार को खेत की मेड़ काटने को लेकर दोनों पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। पथराव व फायरिंग भी हुई। जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों में आदित्य व यशपाल पुत्र भगत सिंह और दूसरे पक्ष से मनोज व संजय पुत्र करण सिंह घायल हो गए। इस दौरान संजय के पैर में गोली लगी और मनोज को भी छर्रे लगे। संघर्ष के बाद दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे।
विज्ञापन
संजय पक्ष ने तहरीर में बताया कि वह गांव के बाहरी छोर पर स्थित कोल्हू पर सो रहा था। सोते समय उस पर फायर कर दिया। गोली उसके पैर में लगी है। वहीं दूसरे पक्ष से आदित्य व यशपाल ने बताया कि संजय पक्ष के लोगों ने उन पर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष बृजेश कुमार का कहना है कि दोनों ओर से हमला कर घायल करने की शिकायत दी गई है। तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।