फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four people injured in clash in Karnaval

करनावल में संघर्ष में चार लोग घायल

Mon, 13 Sep 2021 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Four people injured in clash in Karnaval
करनावल में संघर्ष में चार लोग घायल
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा करनावल में प्लाट पर कब्जे को लेकर दो परिवार आमने-सामने आ गए। मारपीट के दौरान दोनों ओर से तेज धारदार हथियार चले, जिसमें महिला सहित चार लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में एक को रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक घटना की तहरीर नहीं दी गई थी।
करनावल निवासी महिपाल ने कुछ दिन पूर्व कस्बे के बाहरी छोर पर डेढ़ सौ मीटर का एक प्लाट खरीदा था। रविवार को वह प्लाट पर निर्माण कार्य करने के लिए पहुंचा। वहां पहले से मौजूद रामवती पत्नी स्वर्गीय जय किशन ने विरोध करते हुए अपने पुत्रों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट कर दी। दोनों ओर से लाठी-डंडे व तेज धारदार हथियार चले। जिसमें रामवती व उसका पुत्र घायल हो गया, वहीं दूसरे पक्ष से नितिन व कपिल पुत्र महिपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का सीएचसी में उपचार कराया। नितिन व कपिल की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया। हलका इंचार्ज दरोगा रणजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध पर मारपीट, चार घायल
रोहटा। गांव ख्वाजमपुर माजरा में रविवार शाम महिला के साथ छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें चार लोग घायल हो गए। रोहटा थाना पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव ख्वाजमपुर माजरा में रविवार शाम घर के सामने खड़े युवकों ने महिला पर तंज कसते हुए छेड़छाड़ की। जिस पर दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली गलौच हो गई। विरोध करने पर दबंगों ने मारपीट करते हुए उदयवीर और विकास को धारदार हथियार से घायल कर दिया। सूचना के बाद थाना रोहटा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। मारपीट में दूसरे पक्ष के जोगेंद्र व सनी को भी चोट लगी है। थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले गई। थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह का कहना है कि मारपीट मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed