फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four people including two lawyers died

दो वकीलों सहित चार लोगों की मौत

Thu, 29 Apr 2021 10:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Four people including two lawyers died
दो वकीलों सहित सहित चार लोगों की मौत
विज्ञापन

शामली/कैराना/गढ़ीपुख्ता। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की चपेट में 84 लोग और आए हैं। कोरोना के 215 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 1653 हो गई है। उधर, जिले में दो वकीलों सहित चार लोगों की मौत हुई है।
बृहस्पतिवार को आई सैंपलों की जांच रिपोर्ट में शामली शहर के विभिन्न मोहल्लों के 30 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनके अलावा गांव श्यामली-श्यामला में एक, कांधला देहात में तीन, भारसी व फतेहपुर में एक-एक, डांगरोल में तीन व गढ़ी दौलत में एक संक्रमित मिला है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिले में कोरोना के 84 नए केस मिले हैं और 215 लोग स्वस्थ हुए हैं। उधर, कैराना के मोहल्ला पट्टोवाला निवासी बार एसोसिएशन कैराना के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र मित्तल को सांस लेने में परेशानी होने पर कोविड एल-2 अस्पताल ले जाया गया। सुबह उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। इसके बाद कोविड प्रोटोकॉल के तहत यमुना तट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। कांधला निवासी अधिवक्ता मुज्जमिल कैराना कचहरी में प्रैक्टिस करते थे। बृहस्पतिवार को उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलने पर अधिवक्ताओं में शोक छा गया। कस्बा कैराना के जोड़िया कुआं निवासी 75 वर्षीय व्यापारी शिवचरण की भी मौत हो गई। वह कई दिन से अस्वस्थ चल रहे थे। गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव गढ़ीअब्दुल्ला निवासी 36 वर्षीय दीपक की फेफड़ों में संक्रमण होने की वजह से उनका निधन हो गया। कोरोना की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।
विज्ञापन

1609 मरीजों होम आइसोलेट
शामली। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में 1653 सक्रिय केस हैं, जिसमें 1609 होम आइसोलेशन में और 69 मरीज कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती है, जिनमें 45 मरीज ऑक्सीजन पर हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल मेें दवा और ऑक्सीजन पर्याप्त उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित महिला ने बेटे को जन्म दिया
शामली। शहर के नर्सिंग होम में कैराना निवासी कोरोना संक्रमित महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने भर्ती कराया। बृहस्पतिवार को संक्रमित महिला की डिलीवरी हुई। महिला ने बेटे को जन्म दिया। चिकित्सकों ने बताया कि नवजात शिशु स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed