फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   four people died in two different road accidents in Muzaffarnagar

यूपी: मुजफ्फरनगर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की दर्दनाक मौत

Mon, 17 Jun 2019 04:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 17 Jun 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
four people died in two different road accidents in Muzaffarnagar
सड़क दुर्घटना - फोटो : SELF
मुजफ्फरनगर जनपद में सोमवार का दिन हादसों से भरा रहा। यहां अलग अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेकर मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। 
विज्ञापन


भोपा थानाक्षेत्र के गांव करहेड़ा निवासी इरफान (25) पुत्र अनीस, अफसाना (32)पत्नी उम्मेद,सिबा(8) पुत्री उम्मेद मोपेड से निराना गाव जा रहे थे। यहां मोरना मिल के नजदीक मोपेड को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां रास्ते में तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। 
विज्ञापन

शहर में हुए एक अन्य हादसे में मंडी  समिति के कैशियर की रोडवेज बस में चढ़ते समय पैर फिसलने से कुचलकर मौत हो गई। बताया गया कि अग्रसेन विहार निवासी सुधीर कुमार जैन (45) पुत्र जयप्रकाश जैन मंडी समिति के कैशियर हैं। 

सोमवार को वह सर्कुलर रोड पर रोडवेज बस में चढ़ रहे थे कि अचानक पैर फिसलने के कारण बस के पहिये के नीचे आ गए और उनकी कुचलकर मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद बस को लेकर भाग रहे चालक को पुलिस ने सुजड़ू चौकी के नजदीक पकड़ लिया। मामले में कार्रवाई की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कैशियर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं उनके कार्यालय में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed