फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   four patient discharge from Mulayam singh medical college

मुलायम सिंह मेडिकल कालेज से चार मरीज घर भेजे

Tue, 12 May 2020 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
four patient discharge from Mulayam singh medical college
खरखौदा। क्षेत्र के मुलायम सिंह मेडिकल में कोरोना सेंटर बनाया गया है। यहां 72 मरीज उपचाराधीन हैं। इलाज के बाद चार मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इन्हें सोमवार को डिस्चार्ज कर घर भेज दिया है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते मेरठ मेडिकल कॉलेज, सुभारती मेडिकल कॉलेज व खरखौदा क्षेत्र के मुलायम सिंह मेडिकल कॉलेज को कोरोना सेंटर बनाया गया था। जहां कोरोना पीड़ितों का इलाज किया जा रहा है। स़ुभारती एवं मेडिकल कॉलेज के बाद एक सप्ताह से मुलायम सिंह मेडिकल कॉलेज में भी कोरोना पीड़ितों को भर्ती किया जा रहा था। रविवार तक मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए 72 मरीज पहुंच चुके थे। चिकित्सा शिक्षा प्रमुख सचिव डॉ. रजनीश दुबे के आदेश पर निजी मेडिकल कॉलेजों में राजकीय मेडिकल कॉलेज संस्थानों में कार्यरत शिक्षक नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किए गए हैं। डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव मेडिकल कॉलेज कानपुर को नोडल अधिकारी के रूप में मुलायम सिंह मेडिकल कॉलेज में तैनात किया है। सोमवार को नोडल अधिकारी डॉ. पंकज श्रीवास्तव एवं कॉलेज के महनिदेेशक डॉ. अश्वनी शर्मा ने बताया कि मुलायम सिंह मेडिकल कॉलेज में कोरोना पाजिटिव भर्ती 72 मरीजों का इलाज चल रहा है। सोमवार तक यहां से तीन मरीजों को रेफर कर दिया तथा चार महिला मरीजों को रिपोर्ट नेगेटिव आने पर घर भेज दिया गया। अब इन मरीजों को होम क्वारंटीन रहना होगा। डॉ. पवन गौतम, डॉ. आरके सिरोहा एवं डॉ. शशिकांत के नेतृत्व में सभी मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed