{"_id":"6543efc0e5e91f3d1e0db214","slug":"four-more-festival-special-trains-will-run-relief-to-passengers-from-punjab-to-bihar-na-news-c-30-1-sah1001-12464-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चार और त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, पंजाब से बिहार तक के यात्रियों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चार और त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, पंजाब से बिहार तक के यात्रियों को राहत
Fri, 03 Nov 2023 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। त्योहारी सीजन के दौरान ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे चार और त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। यह ट्रेनें सहारनपुर से होकर गुजरेंगी। इन ट्रेनों के संचालन से पंजाब, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों को खासी राहत मिलेगी। त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन आठ नवंबर से शुरू होगा। रेलवे अब तक 18 ट्रेनों की घोषणा कर चुका है।
रेलवे ने ट्रेन नंबर 04526-25 और 04528-27 सरहिंद-सहरसा-सरहिंद त्योहार स्पेशल ट्रेन के संचालन की समय सारिणी जारी कर दी है। ट्रेन नंबर 04526 सरहिंद-सहरसा त्योहार स्पेशल का संचालन आठ, 11, 14 और 17 नवंबर को किया जाएगा। यह ट्रेन पूर्वाह्न 11:25 बजे सरहिंद से चलकर अंबाला कैंट होते हुए सहारनपुर में दोपहर 1:35 बजे आएगी। 04525 सहरसा-सरहिंद त्योहार स्पेशल का संचालन नौ, 12, 15 और 18 नवंबर को किया जाएगा।
यह ट्रेन सहारनपुर में रात्रि 8:35 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन के स्टॉपेज सहारनपुर से सहरसा के बीच मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, सिवान, छपरा, गाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, बेगूल सराय, खगड़िया, सिमरी, बख्तियारपुर हैं। स्लीपर 13, थर्ड एसी तीन, सामान्य दो और एसएलआर सहित 20 कोच है। इसके अलावा 04528 सरहिंद-सहरसा त्योहार का संचालन नौ, 13, 16 और 19 नवंबर और 04527 सहरसा-अंबाला कैंट स्पेशल का संचालन 10, 14, 17 और 20 नवंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन
त्योहारी सीजन के दौरान ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए और त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, जिनका संचालन आठ नवंबर से किया जाएगा। यह ट्रेनें सहारनपुर से होकर गुजरेंगी। पंजाब से लेकर बिहार तक के यात्रियों को राहत मिलेगी।
- नवीन कुमार, सीनियर डीसीएम, अंबाला मंडल