फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four friends drowned in river Yamuna at Shamli and saved three

यमुना नदी में डूबे चार दोस्त, गोताखोरों ने तीन को बचाया, एक की तलाश जारी

Mon, 01 Jul 2019 12:14 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Mon, 01 Jul 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
Four friends drowned in river Yamuna at Shamli and saved three
यमुना नदी - फोटो : अमर उजाला

यूपी के शामली जनपद में रविवार शाम को यमुना नदी में स्नान करते वक्त हरियाणा के पानीपत शहर के चार युवक डूब गए। गोताखोरों ने तुरंत यमुना में कूदकर इनमें से तीन को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि एक युवक की रात तक भी तलाश जारी थी।

विज्ञापन


पानीपत के हरि चौक निवासी सुनील बंसल (19) अपने दोस्त रवि, दीपक और निगम रविवार शाम यमुना में नहाने आए थे। चारों दोस्त हैं। इसी दौरान यमुना पुल से 500 मीटर पहले मोड़ पर बने गहरे कुंड में चारों दोस्त डूबने लगे, तो उन्होंने शोर मचा दिया। पुलिस के अनुसार शोरशराबा होने पर यमुना पुल पर तैनात 6 गोताखोरों ने तुरंत यमुना में छलांग लगा दी। कुछ ही देर में गोताखोरों ने तीन दोस्तों रवि, दीपक और निगम को यमुना से सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन सुनील बंसल का कोई पता नहीं चल सका। इस दौरान कैराना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


वहीं गोताखोरों ने सुनील की तलाश यमुना में रात नौ बजे तक की लेकिन कोई पता नहीं सका। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि यमुना में डूबे तीन युवकों को बचा लिया गया है, उनके परिजन उन्हें ले गए थे, जबकि चौथे युवक की तलाश में छह गोताखोर लगाए गए हैं उसकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खतरनाक प्वाइंट पर हुआ ये हादसा
रविवार को यह हादसा यमुना पुल से करीब 500 मीटर पहले मोड़ पर हुआ। इसी जगह पर पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें दो महीने में आठ लोगों की जान जा चुकी है। अमर उजाला ने इस खतरनाक प्वाइंट के बारे में पहले ही समाचार प्रकाशित कर लोगों को आगाह भी किया था। 

दरअसल, कुछ दिन पहले जब इस खतरनाक प्वाइंट से पानी सूख गया था तो यहां बने गहरे कुंड साफ नजर आ रहे थे, जो यहां पर हो रहे अवैध खनन का भी संदेह पैदा करते हैं। अब यमुना में पानी आने पर ये गड्ढे पानी से भर गए और संभवत: इसी वजह से ये हादसा भी हुआ हो।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed