{"_id":"5d1fb8398ebc3e3c9771d53a","slug":"four-degrees-fall-mercury-humidity-worried-modipuram-news-mrt4317756114","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली तक पहुंचा मानसून, मेरठ को बारिश का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली तक पहुंचा मानसून, मेरठ को बारिश का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार को 36.6 डिग्री था दिन का तापमान
मोदीपुरम। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। आसमान पर सुबह से ही बादलों का डेरा रहा, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि 7 जुलाई के बाद मेरठ में बारिश के आसार बन रहे हैं।
आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष के अनुसार वेस्ट यूपी के कुछ हिस्सों में मानसून ने दस्तक दी है। मानसून दिल्ली में भी शुक्रवार को पहुंच गया है। अब मेरठ को भी मानसून की बारिश का इंतजार है। दो दिन से मौसम के बदलने से भीषण गर्मी से तो राहत मिली है, लेकिन उमस का असर अभी बना रहेगा। जब तक अच्छी बारिश नहीं होगी तब तक उमस भी कम नहीं होगी। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री व रात का न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 78 व न्यूनतम 69 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 2.2 डिग्री की व रात के तापमान में 3.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शाम को भी उमस का असर दिखाई दे रहा था। कृषि विवि के मौसम विशेषज्ञय डॉ. यूपी शाही के अनुसार 6 से 10 जुलाई तक मेरठ में 10, 16, 45 व 52 मिमी बारिश का अनुमान है।