फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Four dead, 299 patients found, including district park officer

खौफ: मेरठ में कोरोना से जिला उद्यान अधिकारी समेत चार की मौत, एक दिन में मिले 299 नए मरीज

Wed, 14 Apr 2021 12:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 14 Apr 2021 12:02 PM IST
सार

मेरठ में कोरोना से जिला उद्यान अधिकारी आरएस राठौर समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 299 नए मरीज मिले हैं।

विज्ञापन
Meerut News: Four dead, 299 patients found, including district park officer
मेरठ में कोरोना से मौत

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को कोरोना से जिला उद्यान अधिकारी आरएस राठौर समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 299 नए मरीज मिले हैं। मेडिकल कॉलेज में मरने वाले 56 वर्षीय व्यक्ति मेडिकल में ही कार्यरत मैटर्न के पति थे, जबकि 30 वर्षीय युवक शास्त्री नगर का रहने वाला था। 22 वर्षीय युवक सरधना का रहने वाला था।

विज्ञापन


राठौर को पिछले मंगलवार को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका परिवार भजनपुरा दिल्ली में रहता है। परिवार के सात अन्य लोग भी कोरोना संक्रमित है। राठौर की मौत से उद्यान विभाग में हड़कंप मचा है। उप निदेशक उद्यान पंकज कुमार ने बताया कि राठौर ने अगस्त 2019 में जिला उद्यान अधिकारी का पदभार संभाला था।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष पंडित सुनील भराला कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। वह होम आइसोलेट हैं। भराला ने इसकी जानकारी खुद फेसबुक व ट्वीट करके दी। मेडिकल कॉलेज के प्रमुख अधीक्षक डॉ. केएन तिवारी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। मेडिकल कॉलेज के पांच एमबीबीएस स्टूडेंट भी संक्रमित निकले हैं। शास्त्रीनगर एल ब्लॉक के 12, शास्त्रीनगर ए ब्लाक में चार, सरधना के इसाइयान मोहल्ले में 15 मरीज, नंगला बट्टू के 13, जागृति विहार, मिशन कम्पाउंड और राजेंद्र नगर में भी चार से ज्यादा मरीज मिले हैं। 7312 सैंपलों की जांच हुई है। अब तक 23704 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। 831 लोग होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 250 से ज्यादा अस्पतालों में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण से 416 लोगों की मौत दिखा रहा है। 66 मरीजों की छुट्टी हुई है। अब तक 21542 की छुट्टी हो चुकी है। रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर जांच में किसी को कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर जैसा हाल एक हजार से ज्यादा सक्रिय केस
मेरठ में पिछले साल सितंबर जैसा हाल होता जा रहा है। तब पहली बार एक हजार से ज्यादा सक्रिय मरीज थे। छह सितंबर को एक हजार सक्रिय केसों का आंकड़ा पर हुआ था। ऐसी ही स्थिति अब है। अप्रैल में ही यह संख्या पार हो गई है। मेरठ में सबसे ज्यादा सक्रिय केसों में सितंबर माह में 2210 मरीज तक रहे, जबकि दिसंबर में 2227 मरीज सक्रिय अब तक कि सबसे ज्यादा संख्या है। जिस रफ्तार से मरीज बढ़ रहे हैं, इससे आशंका जताई जा रही है कि अप्रैल माह में ही कहीं पिछले साल के सारे रिकार्ड न टूट जाएं।


यह भी पढ़ें: हरियाणा सरकार ने यूपी के गेहूं की खरीद पर लगाई रोक, बॉर्डर पर किसानों को रोका, फिर हंगामा और पुलिस से हाथापाई

परीक्षितगढ़ ब्लॉक में तीन प्रत्याशी समेत छह लोग मिले संक्रमित
ब्लाक परिसर में नामांकन के लिए पहुंचे दो प्रधान और एक बीडीसी प्रत्याशी समेत छह लोग जांच में कोरोना संक्रमित मिले। प्रत्याशियों को नामांकन कराने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। खादर क्षेत्र के गांव सहारनपुर निवासी बाबू व ग्राम चितवानाशेरपुर निवासी मुनेश देवी व बीडीसी प्रत्याशी ग्राम पूठी निवासी पप्पू कोरोना पॉजिटिव मिलीं। उनके साथ आए ग्राम पूठी निवासी मुज्जमिल, शीशराम व ग्राम खटकी निवासी वेदप्रकाश कोरोना पॉजिटिव मिले।

यह भी पढ़ें: यूपी पंचायत चुनाव 2021: जानें किस पद पर कितने हुए नामांकन, प्रत्याशियों में दिखा उत्साह

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed