यूपी: शादी करके एसएसपी ऑफिस पहुंचे चार प्रेमी युगल, शिकायत सुनकर अफसर भी परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में गुरुवार को चार प्रेमी युगल एक साथ एसएसपी ऑफिस पहुंच गए। यहां चारों के मुंह से एक ही शिकायत सुनकर अफसर भी परेशान नजर आने लगे। हालांकि अफसरों ने चारों की परेशानी सुनी और कार्रवाई के निर्देश दिए।
मेरठ में एसएसपी ऑफिस पहुंचकर चार प्रेमी युगलों ने अपने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए अफसरों से सुरक्षा की गुहार लगाई। पहला मामला मुंडाली क्षेत्र का है। मुंडाली निवासी युवती का बहसूमा क्षेत्र के करीमपुर निवासी युवक से प्रेम प्रसंग था।
23 मई को दोनों चले गए और आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। शादी को रजिस्टर्ड भी करा लिया। दोनों आपस में रिश्तेदार भी है। युवती ने परिजनों से जान का खतरा जताया। एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक ने एसओ मुंडाली को कार्रवाई के निर्देश दिए।
दूसरे मामले में कंकरखेड़ा निवासी युवती दो सप्ताह पहले प्रेमी के साथ चली गई थी। गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। प्रेमी युगल ने एसएसपी ऑफिस से कहा कि युवती के परिजन हत्या की धमकी दे रहे हैं।
तीसरा मामला किठौर का है। किठौर निवासी युवती 29 अप्रैल को पड़ोसी के साथ चली गई थी। दोनों ने शादी कर ली। युवती का कहना है कि उसकी उम्र 18 साल से अधिक है, लेकिन पिता ने उसे नाबालिग बताकर अपहरण का केस दर्ज करा दिया। पुलिस युवक के परिजनों को परेशान कर रही है।
एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक का कहना है कि सभी मामलों में थाना पुलिस को सुरक्षा उपलब्ध कराने और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं बहसूमा के एक प्रेमी युगल ने भी इसी तरह से जान का खतरा जताकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/