{"_id":"688f9842cd3a1b6ecf00a5d7","slug":"four-accused-sent-to-jail-in-hrithik-murder-case-meerut-news-c-72-1-mct1002-138126-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋतिक हत्याकांड में चार आरोपी जेल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋतिक हत्याकांड में चार आरोपी जेल भेजे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मोहिउद्दीनपुर गांव में मंगलवार को सेवानिवृत होमगार्ड रामनिवास के बेटे ऋतिक की हत्या में मामले में पुलिस ने रविवार को चार आरोपियों दीपक, रजत, अमित और अंशुल को गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
मंगलवार को टेंट का सामान वापस करने पहुंचे पड़ोसी राजपाल के बेटे रोहित ने ऋतिक की फरसे से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी थी। पिता रामनिवास ने हत्या के आरोप में रोहित, रजत, दीपक, राजेश, चचेरे भाई, अमित, अंशुल और दो बहनोई को नामजद किया था। शुक्रवार को गली के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों की नजरों से बचकर हत्यारोपी रोहित हाथ में छुरा लेकर हत्या में गवाह ऋतिक के बडे़ भाई हर्षराज की हत्या करने के इरादे से गली में पहुंच गया था। रोहित मकान के सामने बेठे हर्ष की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान परिवार के लोगों ने उसे देख लिया और पकड़कर उसकी पिटाई कर दी थी। बाद में आरोपी को जेल भेज दिया गया था।
इसी मामले में शनिवार को भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सूद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर कलेक्ट्रेट पर प्रर्दशन किया था। रविवार को पुलिस ने रोहित के भाई दीपक, रजत, चचेरे भाई अमित और अंशुल को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि हत्या में पांच आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -