फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four accused including 32 kg ganja arrested, this woman had to be supplied

32 लाख का गांजा समेत चार आरोपी गिरफ्तार, हरिद्वार की मालती से कनेक्शन

Thu, 16 Mar 2017 06:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 16 Mar 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
Four accused including 32 kg ganja arrested, this woman had to be supplied
गांजा गैंग का भंड़ाफोड़

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की युवा पीढ़ी को लगातार नशीले पदार्थों की लत लगाई जा रही है। पल्लवपुरम पुलिस ने बुधवार को इसका भंडाफोड़ करते हुए अलीगढ़ निवासी चार युवकों को करीब 32 लाख रुपये कीमत के 16 किलो गांजे (नशीला पदार्थ) के साथ गिरफ्तार किया है। यह गांजा हरिद्वार की एक महिला को सप्लाई किया जाना था। जिसके बाद महिला अपने नेटवर्क से इसे हरिद्वार सहित वेस्ट यूपी में सप्लाई करती।

विज्ञापन


एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी और सीओ दौराला बीएस वीर कुमार ने बुधवार दोपहर पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता की। जिसमें सुरेंद्र नगर अलीगढ़ निवासी नीरज कुमार पुत्र हरीशचंद्र और सुनील राजपूत पुत्र राजबहादुर, गांधी पार्क अलीगढ़ निवासी राजीव गुप्ता और भगवान नगर सासनी गेट अलीगढ़ निवासी विशाल गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश को मीडिया के सामने पेश किया। एसपी सिटी ने बताया कि इंस्पेक्टर पल्लवपुरम सत्येंद्र प्रकाश सिंह की टीम ने मोदीपुरम चेक पोस्ट के पास स्विफ्ट कार की चेकिंग के दौरान इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से आठ पैकेट (16 किलो) गांजा बरामद किया गया। जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 32 लाख रुपये बताई जाती है। चारों आरोपियों का एनडीपीएस एक्ट में चालान कर दिया गया।

विज्ञापन

हरिद्वार की मालती से कनेक्शन

Four accused including 32 kg ganja arrested, this woman had to be supplied
यूपी पुलिस

एसपी सिटी के मुताबिक आरोपी नीरज कुमार ने पूछताछ में बताया कि उन्हें इस गांजे की खेप की सप्लाई हरिद्वार में मालती नाम की महिला को देनी थी। उनका गिरोह इससे पूर्व पांच बार अलीगढ़ से गांजा लाकर इस महिला को सप्लाई कर चुका है। वह यह गांजा राहुल और नकुल निवासी बेगमबाग, अलीगढ़ से खरीदकर सप्लाई करते थे।

वेस्ट में बड़ा नेटवर्क
एसपी सिटी ने बताया कि मालती का वेस्ट यूपी में बड़ा नेटवर्क फैला है। वह अलीगढ़ से गांजा मंगाकर मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में सप्लाई करती है। मालती भी अलीगढ़ के इस गिरोह से सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है। आरोपियों से पूछताछ में राहुल और नकुल के नाम भी सामने आए हैं। मालती के अलावा इन दोनों आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

ढाबों, स्कूलों के आसपास बेचते हैं
पुलिस की पूछताछ में आरोपी नीरज ने बताया कि गांजे की डिमांड काफी दिनों से बढ़ी है। ढाबों और स्कूल-कॉलेजों के आसपास गांजे की बिक्री ज्यादा है। इसका अलग से गिरोह सक्रिय है। पहले छात्र-छात्राओं को गांजे की लत लगाई जाती है और फिर इस गांजे को पुड़िया में बेचा जाता है। इसके अलावा शहर में चाय की दुकानों पर भी गांजे और अफीम की पुड़िया बेची जाती हैं। ऐसी ज्यादातर दुकानें स्कूल-कॉलेजों के आसपास होती हैं। जबकि हाईवे स्थित ढाबों पर भी इसकी काफी सप्लाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed