फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four accused arrested in Meerut

यूपी: चार शातिर लुटेरे गिरफ्तार, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

Sun, 10 Jun 2018 03:15 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Sun, 10 Jun 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
Four accused arrested in Meerut
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में सरूरपुर थाना पुलिस ने चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कई तमंचे बंदूक और लूटी गई चार बाइक व जेवरात बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह पिछले दो साल से लगातार लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस लाइन में एसएसपी राजेश कुमार पांडेय और एसपी देहात राजेश कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि सरूरपुर थाना प्रभारी रविंदर सिंह कांबोज अपनी टीम के साथ शनिवार को गश्त कर रहे थे। सरूरपुर के जंगल में सूचना मिली कि कई लुटेरे लूट की योजना बना रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए चारों तरफ से खेत में बने एक खंडहर को घेर लिया। एक युवक फायरिंग कर फरार हो गया। जबकि चार लुटेरों को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ करने के बाद आरोपियों ने बताया कि वह लूटपाट करने वाले थे। इन लुटेरों की निशानदेही पर पुलिस ने तीन लूट की मोटरसाइकिल सोने चांदी के जेवरात और अन्य सामान बरामद किया है। 
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी रवि निवासी रासना, मोहित निवासी पथौली, कृष्ण निवासी रामपुर, मोहित निवासी रामपुर मोती हैं। पुलिस ने बताया कि रवि पर 16, मोहित पर 11, कृष्ण पर 13, दूसरे मोहित पर 11 मुकदमे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: अवैध शराब की 60 पेटियां समेत चार शातिर गिरफ्तार

एसएसपी ने बताया कि यह गिरोह सरधना, सरूरपुर, जानी ओर रोहटा थाना क्षेत्रों में सबसे ज्यादा लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। बाइक पर जो भी महिला दिखाई देती ज्वेलरी उतरवाकर पति या अन्य युवकों के साथ मारपीट करते थे। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सहारनपुर चले जाते थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed