{"_id":"5b1ce3924f1c1bfa6e8b72b7","slug":"up-four-youth-arrested-including-60-boxes-of-illegal-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अवैध शराब की 60 पेटियां समेत चार शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अवैध शराब की 60 पेटियां समेत चार शातिर गिरफ्तार
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Sun, 10 Jun 2018 02:38 PM IST
विज्ञापन
चारों आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में कंकरखेड़ा पुलिस ने शनिवार रात को एनएच-58 पर चेकिंग के दौरान भूसे से भरे ट्रैक्टर- ट्रॉली को रोकने की कोशिश की तो इस दौरान चालक ने पुलिसकर्मियों को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की। बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से चार युवकों को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला है कि हरियाणा से भूसे की ट्रॉली में अवैध तरीके से शराब लाई जा रही थी।
विज्ञापन
सीओ दौराला पंकज सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी संदीप निवासी मॉडन टाउन पानीपत, मुन्नू निवासी पल्लवपुरम, पिंटू निवासी सोफीपुर थाना पल्लवपुरम, भूरे निवासी मोदीपुरम हैं। अरुण निवासी गांव जिटोली थाना कंकरखेड़ा फरार हो गया।
विज्ञापन
पढ़ें : Pics: अमर उजाला की खबर का असर, रेड पड़ी तो घर छोड़कर भागी महिलाएं, शराब की पेटियां बरामद
विज्ञापन
पुलिस ने हरियाणा की 60 पेटी अवैध शराब, एक आइसर ट्रैक्टर बिना नंबर और ट्रॉली बरामद की है। यह गिरोह हरियाणा से शराब लाकर मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर में अवैध तरीके से सप्लाई करता है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/