फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Foundation Day celebrated amidst cultural programs.

Meerut News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया स्थापना दिवस

Thu, 27 Aug 2026 06:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 27 Aug 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Foundation Day celebrated amidst cultural programs.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डीएमजी इंटर कॉलेज का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित डीएमजी इंटर कॉलेज डौरली का 102वां स्थापना दिवस श्रावण मास की पूर्णिमा के अवसर पर धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आर्य समाजी अचल सिंह आर्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ कराकर किया। प्रधानाचार्य डॉ. आरके सिंह ने प्रबंध समिति के प्रबंधक अनंगपाल सिंह, अध्यक्ष जगपाल सिंह, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के साथ यज्ञ में पूर्णाहुति दी।

प्र प्रधानाचार्य ने महर्षि दयानंद के आदर्शों पर शिक्षा देने वाली संस्था के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विशिष्ट अतिथि वरुण प्रताप सिंह चौहान और श्वेता चौहान ने विद्यालय के दो मेधावी एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों पीयूष और रिया सैनी को साइकिल भेंट की। प्रधानाचार्य ने अतिथियों का अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। मंच संचालन अमित कुमार चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर किरणपाल सिंह, मानसिंह, ठाकुर देवपाल सिंह, यशवीर सिंह, कृष्णपाल, मनदीप सिंह, शैलेंद्र सिंह चौहान, प्रेमपाल सिंह चौहान और सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed