{"_id":"6543f08aa466b173ba0846c4","slug":"former-pradhan-dies-of-fever-in-nagal-three-new-dengue-patients-found-na-news-c-30-1-sah1001-12469-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नागल में बुखार से पूर्व प्रधान की मौत, डेंगू के तीन नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नागल में बुखार से पूर्व प्रधान की मौत, डेंगू के तीन नए मरीज मिले
Fri, 03 Nov 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर/नागल। जिले में बुखार से मौत का सिलसिला लगातार जा रहा है। नागल के गांव नासिरपुर डिगोली में पूर्व प्रधान की बुखार से मौत हो गई। वहीं, तीन लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई तो चिकनगुनिया के आठ और नए मरीज मिले हैं। अब तक डेंगू 388 लोगों को डंक मार चुका है।
नागल के गांव नासिरपुर डिगोली के पूर्व प्रधान 62 वर्षीय रविंद्र त्यागी की बुखार के चलते मौत हो गई। रविंद्र त्यागी पिछले एक माह से बुखार से पीड़ित थे, लेकिन पिछले दिनों वह स्वस्थ हो गए थे। उनके बेटे शैंकी त्यागी ने बताया कि तीन दिन पूर्व उन्हें तेज बुखार आया, जिस पर वह सहारनपुर के निजी अस्पताल में ले गए। जहां उनकी बुधवार शाम मौत हो गई। सीएचसी प्रभारी डॉ नितिन कुमार ने बताया कि उन्हें बुखार से मौत की जानकारी नहीं है।
बृहस्पतिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज से तीन लोगों की रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई और आठ चिकगुनिया के मरीज मिले, जो शहर के अलावा मल्हीपुर, मानकमऊ आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि मौसम बदल रहा है, ऐसे में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। जिले में जो मौत हो रही है, वह बुखार से नहीं बल्कि अन्य बीमारियों से हो रही है।