फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Former MLA inaugurated the reconstruction work.

Meerut News: पूर्व विधायक ने पुनर्निर्माण कार्य का किया उद्घाटन

Sun, 07 Dec 2025 02:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Former MLA inaugurated the reconstruction work.
सरधना। कस्बे में शनिवार को भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने देवी मंदिर से गुजरान गेट तक बनाई जा रही मुख्य सड़क के पुनर्निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने नारियल फोड़कर और फीता काटकर निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि यह सड़क परियोजना कस्बे के विकास और नागरिकों की सुविधाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बेहतर सड़कें न केवल यातायात सुगम बनाएंगी, बल्कि स्थानीय व्यापार और जनजीवन में भी सुधार लाएंगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आम जनता को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, उज्ज्वला योजना, स्वरोजगार और कौशल विकास से जुड़े कार्यक्रम आदि शामिल थे। उन्होंने कहा कि नागरिक इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन स्तर में सुधार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभारंभ कार्यक्रम में ठेकेदार अमरदीप, जेई विजय सोम, सभासद सोनू त्यागी, चिंटू सोम, नगर अध्यक्ष आलोक जैन, विनोद सोम, अंकित मोतला, सत्यवीर प्रजापति, आशीष भरत, मोहित ठाकुर, प्रियांशु, प्रदीप प्रजापति और सचिन खटीक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed