फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   former minister said, Now people of Kairana do not need to flee

पूर्व मंत्री बोले- अब कैराना के लोगों को पलायन करने की जरूरत नहीं

Wed, 16 May 2018 05:30 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, शामली
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 16 May 2018 05:30 PM IST
विज्ञापन
former minister said, Now people of Kairana do not need to flee
पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र - फोटो : अमर उजाला

शामली के कांधला में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं देवरिया से भाजपा सांसद कलराज मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कैराना में जनता को भयमुक्त वातावरण दिया है। गुंडों के खिलाफ कार्रवाई करके कैराना के हालात सुधारे हैं, जिससे अब कैराना से लोगों को पलायन करने की जरूरत नहीं होगी।  

विज्ञापन


गांव डुंडूखे़ड़ा में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कलराज मिश्र कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे। सभा में उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में बदमाशों का सफाया कर दिया गया है। गरीब, मजदूर, किसान और व्यापारी राहत की सांस ले रहा है। पूर्व सांसद दिवंगत हुकुम सिंह ने क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी थी, यदि वह अपना कार्यकाल पूरा करते तो क्षेत्र को बहुत कुछ मिलता, लेकिन समय से पूर्व ही वह चले गए। अब उनके सपनों को मृगांका सिंह पूरा करेंगी। रामजीलाल कश्यप, ग्राम प्रधान के पति राजपाल सिंह, पंडित सुनील सहित कई लोगों ने विचार रखे। 
विज्ञापन


इस दौरान भूपेंद्र शर्मा, नरेंद्र चौहान, महिपाल, जयपाल, संगत सिंह, राजकुमार, कृष्णपाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

पढ़ें : यूपी: दहशत में दलित परिवारों का पलायन शुरू, नहीं हुई आरोपियों की गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा सरकार में हुआ था मुजफ्फरनगर दंगा

former minister said, Now people of Kairana do not need to flee
फाइल फोटो

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कलराज मिश्र ने मंगलवार को गांव करौंदा हाथी में भाजपा नेता हरबीर मलिक के आवास पर सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 2013 के मुजफ्फरनगर दंगे के लिए निवर्तमान सपा सरकार जिम्मेदार थी। एक प्रभावशाली मंत्री के दबाव में मुजफ्फरनगर के तत्कालीन डीएम और एसएसपी का तबादला किया गया था। तुष्टिकरण और जाति विशेष के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए तत्कालीन सरकार के इस कदम की वजह से ही मुजफ्फरनगर में सांप्रदायिक दंगा हुआ। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद दिवंगत हुकुम सिंह को ईमानदार और विकास पुरुष करार दिया। कैराना पलायन के मुद्दे पर कहा कि बाबू हुकुम सिंह ने यह मुद्दा उठाया था, क्योंकि कैराना में गुंडागर्दी के कारण भय का माहौल था। अब भाजपा सरकार ने गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अभियान चलाया, जिससे बदमाशों में खौफ पैदा हुआ है। इस दौरान भाजपा नेता सुनील भराला, जिलाध्यक्ष पवन तरार, पूर्व प्रधान धर्मवीर सिंह, प्रधान सरबीर मलिक और बिजेंद्र सिंह सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed