फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Former Minister Haji Yaqoob son arrested Barged into neighbor house and brandished a pistol in meerut

'भाई... मामला गंभीर हो जाएगा': पूर्व मंत्री हाजी याकूब के बेटे ने पड़ोसी के घर घुसकर लहराई पिस्टल, पूरी कहानी

Wed, 09 Sep 2026 01:56 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 09 Sep 2026 01:56 PM IST
सार

मेरठ में पूर्व मंत्री हाजी याकूब का बेटा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने साथियों के साथ पड़ोसी के घर में घुसकर पिस्टल लहराई थी। वीडियो कॉल पर पड़ोस में रहने वाले असलम पहलवान और पूर्व मंत्री के बेटे फिरोज उर्फ भूरा के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस और गाली-गलौज हो गई थी। 

विज्ञापन
Former Minister Haji Yaqoob son arrested Barged into neighbor house and brandished a pistol in meerut
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी भूरा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मेरठ के कोतवाली थाना इलाके के सराय बहलीम इलाके में सोमवार देर रात पूर्व मंत्री हाजी याकूब के बेटे फिरोज उर्फ भूरा ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक पड़ोसी असलम पहलवान के घर में धावा बोल दिया। आरोपियों ने पिस्टल दिखाते हुए घर में घुसकर परिवार को जान से मारने की धमकी दी जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


इस मामले में पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी फिरोज उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा विवाद एक फोन कॉल से शुरू हुआ था। 
विज्ञापन


सराय बहलीम निवासी हाजी सिराज के बेटे असलम पहलवान और पूर्व मंत्री के बेटे फिरोज उर्फ भूरा के बीच किसी बात को लेकर मोबाइल पर वीडियो कॉल के दौरान तीखी बहस और गाली-गलौज हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बातचीत के दौरान असलम के साथी अकबर ने भी भूरा को जवाब दे दिया था। इसी बात से रंजिश मानते हुए आरोपी भूरा अपने कुछ साथियों के साथ देर रात असलम पहलवान के घर पहुंच गया।

 

आरोपियों के हाथों में थीं पिस्टल
पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त असलम पहलवान घर पर मौजूद नहीं थे। आरोप है कि आरोपियों के हाथों में पिस्टल थीं और वे घर के अंदर तक घुस आए। अचानक हथियारों से लैस लोगों के घर में आ धमकने से परिवार के सदस्यों में भारी दहशत फैल गई। 

 

जब परिजनों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें खुलेआम गोली मारने की धमकी दी। डरे-सहमे परिजनों ने तुरंत इसकी जानकारी फोन पर असलम पहलवान को दी जिसके बाद कोतवाली थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई।

भाई... मामला गंभीर हो जाएगा
इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें आरोपी भूरा अपने साथियों के साथ पीड़ित के घर के बाहर हाथ में पिस्टल थामे हुए गालियां देता नजर आ रहा है। वीडियो में भूरे का एक साथी उसे समझाते हुए यह कहता सुनाई देता है कि भाई जी यह आपके स्तर का मामला नहीं है, मामला गंभीर हो जाएगा। इसके बाद वे वहां से निकल जाते हैं।

 

  • सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी फिरोज उर्फ भूरा को दबोच लिया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि उसके साथ अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे।

पहले भी विवादों में रहा है पूर्व मंत्री का परिवार
पूर्व मंत्री हाजी याकूब और उनके परिवार का विवादों से पुराना नाता रहा है। वर्ष 2022 में खरखौदा क्षेत्र स्थित उनके अल फहीम मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड नामक अवैध मीट प्लांट से करोड़ों रुपये का फंगस लगा हुआ प्रतिबंधित मीट बरामद हुआ था।

उस दौरान पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाजी याकूब, उनके बेटे इमरान, फिरोज और पत्नी जुबेदा समेत 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में परिवार की लगभग 100 करोड़ रुपये की संपत्ति भी कुर्क की गई थी और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पूरे परिवार को जेल भेजा गया था।

 

शहर के वेस्ट एंड रोड स्थित एक पब्लिक स्कूल में बच्चों की हंटर से पिटाई का मामला भी काफी सुर्खियों में रहा था। हाल ही में वर्ष 2025 में भी ब्रह्मपुरी थाने में फिरोज और उसके साले सहित 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था, जब लिसाड़ी रोड पर बीएस पैलेस में बिना अनुमति के किसी एनर्जी ड्रिंक की फ्रेंचाइजी का उद्घाटन किया गया था। उस दौरान सड़क मार्ग बाधित कर तेज आवाज में डीजे और म्यूजिक सिस्टम बजाने तथा वाहनों से स्टंटबाजी करने का मामला भी काफी तूल पकड़ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed