बसपा पूर्व विधायक योगेश वर्मा हो सकते हैं पूर्वांचल की जेल में शिफ्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में पूर्व विधायक योगेश वर्मा को जिला जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। इसी सेल में कुख्यात सुशील मूंछ का बेटा मंजीत सिंह उर्फ टोनी भी बंद है। सुशील मूंछ के करीबी बदन सिंह बद्दो की योगेश से पुरानी अदावत के चलते दोनों के बीच टकराव का अंदेशा बढ़ गया है। ऐसे में योगेश को पूर्वांचल की जेल में शिफ्ट भी किया जा सकता है।
योगेश और बद्दो के बीच अदावत चर्चित है। योगेश का दायां हाथ माने जाने वाले जिला पंचायत सदस्य संजय गुर्जर की वर्ष 2011 में हत्या कर दी गयी थी। जिसमें बदन सिंह बद्दो का नाम प्रमुखता से आया था। तब प्रदेश में बसपा की सरकार थी और योगेश वर्मा हस्तिनापुर से बसपा विधायक थे। उस दौरान से दोनों के बीच टकराव आज भी जारी है।
यह बात अलग है कि उस समय बद्दो के साथ शामिल कुछ लोग अब दूर हो चुके हैं। लेकिन पश्चिमी यूपी के कुख्यात सुशील मूंछ और बदन सिंह बद्दो के बीच गहरी मित्रता तब भी थी और आज भी है। बद्दो इन दिनों नोएडा जेल में है। परतापुर थाना क्षेत्र के सोहरका में दोहरे हत्याकांड में सुशील मूंछ और टोनी साजिश रचने में नामजद हुए थे। जिसमें टोनी इस समय में मेरठ जेल में है।
पढ़ें : मेरठ बवाल की Live तस्वीरें, 500 वाहनों में तोड़फोड़, दर्जनों बसों को फूंका
दूसरी नीति पर भी प्रशासन
पुरानी अदावत को देखते हुए जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। माना जा रहा है कि प्रशासन जहां हाल फिलहाल इस टकराव को रोकने की पहल में है तो दूसरी तरफ जेल में योगेश वर्मा से होने वाली मुलाकातों को सीमित करने की नीति से नैनी (इलाहाबाद) या गोरखपुर सेंट्रल जेल में ट्रांसफर कराने पर विचार कर रहा है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/