फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Forgiveness is the ornament of the brave: Prateek Sagar

क्षमा वीरों का आभूषण होता है : प्रतीक सागर

Wed, 16 Sep 2026 10:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
Forgiveness is the ornament of the brave: Prateek Sagar
उत्तम क्षमा धर्म की हुई पूजा से दशलक्षण महापर्व का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे के श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर में बुधवार को पर्वाधिराज दशलक्षण महापर्व का शुभारंभ विधि-विधान के साथ हुआ। 16 से 26 सितंबर तक चलने वाले महापर्व के पहले दिन उत्तम क्षमा धर्म की पूजा-अर्चना की गई।
भगवान मल्लिनाथ के समवशरण में श्री 1008 तीन लोक महामंडल विधान का शुभारंभ मुनि 108 प्रतीक सागर महाराज और मुनि 108 भाव भूषण महाराज के सानिध्य में हुआ। पंडित आशीष जैन शास्त्री और दिलीप जैन शास्त्री ने भी धार्मिक अनुष्ठानों में सहयोग किया।
विज्ञापन

बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। ध्वजारोहण उषा जैन, अशोक जैन, नीरज जैन, पंकज जैन आदि श्रद्धालुओं ने किया। तीन लोक महामंडल विधान में सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य प्रकाश चंद जैन, सुधा जैन, वहीं कुबेर इंद्र के रूप में सुशील जैन राजरानी जैन को प्राप्त हुआ। ईशान इंद्र के रूप में विनय जैन और सविता जैन, ने सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य मंगल कलश विराजमान करने का सौभाग्य प्रकाश चंद जैन, अंजलि जैन, हिमांगी जैन, मीना जैन और नीता जैन को मिला। जिनवाणी स्थापना उषा जैन, पंकज जैन और नीरज जैन ने की। विधान संयोजक विजय कुमार जैन ने दीप जलाया। पहले दिन शांतिधारा का सौभाग्य प्रकाश चंद जैन और सुधा जैन, को प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर मुनि प्रतीक सागर महाराज ने कहा कि दशलक्षण पर्व वर्ष में तीन बार चैत, माघ और भाद्रपद मास में आता है। भाद्रपद में श्रद्धालु हर्षोल्लास से पर्व मनाते हैं और संयम, तप व त्याग को अपनाते हैं। उन्होंने कहा कि आचार्यों ने क्षमा को वीरों का आभूषण बताया है।

शाम को उत्तम क्षमा धर्म पर प्रवचन, संगीतमय आरती, 48 दीपकों से भक्तामर महिमा पाठ और धार्मिक प्रश्नमंच आयोजित हुआ। कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार जैन ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जीवेंद्र कुमार जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन सहित पदाधिकारी और सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed