{"_id":"67b62b6de6bdfcd9a306a60a","slug":"forest-workers-who-came-to-catch-wood-thieves-were-attacked-meerut-news-c-27-1-smrt1007-143415-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लकड़ी चोरों को पकड़ने पहुंचे वनकर्मियों पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लकड़ी चोरों को पकड़ने पहुंचे वनकर्मियों पर हमला
विज्ञापन
बिजनौर, बढ़ापुर। साहूवाला वन क्षेत्र से बाइक पर लकड़ी काटकर ले जा रहे लकड़ी चोरों को पकड़ने पहुंचे वनकर्मियों पर लोगों ने हमला कर दिया। वन कर्मियों ने मौके से भागकर जान बचाई। इस मामले में वनकर्मियों की तहरीर पर आठ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
साहूवाला वन रेंज में तैनात वनरक्षक विक्रांत कुमार व आकाश कुमार ने थाने में दी तहरीर में 14 फरवरी की घटना बताते हुए कहा कि उनको मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति आरक्षित वन क्षेत्र से चोरी से लकड़ी काटकर बाइक पर लादकर ले जा रहे हैं। सूचना पर वनकर्मियों ने क्षेत्र के गांव चंपतपुर चकला के नजदीक लकड़ी चोरों को घेर लिया। इसी दौरान एक व्यक्ति की बाइक वहां खड़े पोल से टकरा गई। आनन-फानन में अन्य लोग भी वहां इकट्ठा हो गए और वनकर्मियों के साथ हाथापाई करने लगे। आरोपियों ने वनकर्मियों की बाइक की चाबी भी निकाल ली।
वनकर्मियों ने दूसरी बाइक से वहां से निकलने का प्रयास किया तो वहां पर मौजूद लोगों ने उन पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पत्थर उनकी कमर व हाथ पर लगे। बामुश्किल वनकर्मियों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। इस मामले में वन रक्षक विक्रांत कुमार व आकाश कुमार की तहरीर पर ग्राम मधपुरी निवासी संदीप सिंह, बलदेव सिंह, आकाश सिंह, रणजीत सिंह, भजन सिंह, छिंदर सिंह, सरनजीत सिंह व बलविंदर सिंह के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कराया है। इस संबंध में सीओ नगीना से बात नहीं हो सकी, जबकि थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि वन रक्षकों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच व अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।