फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Forest department caught 26 birds of three banned species

Meerut News: वन विभाग ने पकड़े प्रतिबंधित तीन प्रजाति के 26 पक्षी

Sun, 01 Dec 2024 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Forest department caught 26 birds of three banned species
वन विभाग द्वारा पकड़े गए प्रतिबंधित पक्षी
मेरठ। वन विभाग ने शनिवार को एनएच-58 पर सिवाया टोल प्लाजा के पास स्थित शिवाय एक्जोटिक बर्ड्स व पेट सेंटर तीन प्रतिबंधित प्रजातियों (स्केली ब्रेसटीड मुनिया, यैलो ब्रेसटीड ग्रीन फिन्च तथा रोज रिगंड पैराकीट) के लगभग 26 पक्षी पकड़े हैं। सेंटर स्वामी कार्रवाई के दौरान गुम हो गया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। टीम ने पिंजरे में मिले पक्षियों को अपने कब्जे में ले लिया। फरार सेंटर स्वामी राजीव के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। टीम में क्षेत्रीय वन अधिकारी रविकांत चौधरी, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी सौरभ अवस्थी, वन दरोगा संजीव कुमार, दीपा यादव, वन रक्षक लोमन बडोदिया, रीना, विकास शर्मा सम्मिलित रहे। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग मेरठ राजेश कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित पक्षियों का व्यापार करने वाले एवं रखना अपराध है। ऐसे करने वालों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed