फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   foregin forces like ISI in ruckus

बवाल में आईएसआइ जैसी विदेशी ताकतें ः सुधांशु त्रिवेदी

Wed, 01 Jan 2020 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
foregin forces like ISI  in ruckus
मेरठ।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर भाजपा ने जनजागरण अभियान की शुरूआत कर दी है। राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने सीएए के विरोध में हुए बवाल में आईएसआई जैसी विदेशी ताकतों को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि मुंह पर कपड़ा बांधे, हाथ में पेट्रोल की बोतल लिए ये व्यवसायिक उपद्रवी हैं। मेरठ पहुंचे सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस कानून के माध्यम से पड़ोसी देशों में धार्मिक आधार पर प्रताड़ित लोगों को नागरिकता देने का प्रयास किया है।
सेक्युलर देश होने के नाते हम पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए अल्पसंख्यकों को नागरिकता दे रहे हैं। इसमें किसी भी धर्म संप्रदाय के विषय में नागरिकता लेने की कोई व्यवस्था नहीं है। न ही कहीं मुस्लिम शब्द का उल्लेख है। इसके बाद भी विपक्षी दल लोगों में भ्रम फैलाकर दुष्प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि असम प्रदेश कमेटी के प्रस्ताव के 2012 में स्पष्ट रूप से लिखा है कि हिंदू ,बौद्ध ईसाई और अन्य अल्पसंख्यक जो विभाजन के बाद लगातार प्रताड़ित हो रहे हैं, उन्हें नागरिकता देनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रियंका गांधी अपने परिवार को देखें
उन्होंने प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले वह अपनी दादी इंदिरा गांधी, पिता राजीव गांधी के किए गए कर्मों के लिए माफी मांगे। इसके बाद कुछ बोलें। उन्होंने कहा कि उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मजहब देखकर योजनाओं का लाभ देते थे। मुजफ्फरनगर दंगों के समय भी मुआवजे के लिए मजहब पूछा गया। लेकिन हमारी सरकार ने किसी भी योजना का लाभ देने के लिए जाति या मजहब नहीं पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी में चलेगा जनजागरण अभियान
जनजागरण अभियान संयोजक अरविंद गुप्ता ने बताया कि एक जनवरी से सात जनवरी तक प्रत्येक वार्ड, मंडल में संवाद कार्यक्रम, सात से 15 जनवरी तक प्रत्येक बूथ पर कम से कम 50 परिवारों को पत्रक, रैलियां, संपर्क अभियान में स्कूल, कॉलेज, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि पर नागरिकता संशोधन कानून के बारे में बताया जाएगा।

ये रहे मौजूद
सांसद राजेंद्र अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, जिलाध्यक्ष अनुज राठी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा, महामंत्री संजय त्रिपाठी, जनजागरण अभियान के महानगर संयोजक अरविंद मारवाड़ी, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed