फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Food street will open in the city, Abulane will be beautified

शहर में खुलेंगे फूड स्ट्रीट, आबूलेन का होगा सुंदरीकरण

Wed, 07 May 2025 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Food street will open in the city, Abulane will be beautified
मेरठ। शहर के समग्र विकास को लेकर नगर निगम, एमडीए, पीडब्ल्यूडी ने प्रस्ताव तैयार कर लिए हैं। इन प्रस्तावों पर शीघ्र ही निर्णय लिया जाना है। इससे पहले मंगलवार को कमिश्नर हृषिकेश भास्कर यशोद ने अपने कार्यालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली और प्रस्तावों की कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कमिश्नर ने सार्वजनिक स्थल के सुदृढीकरण एवं सुंदरीकरण के अंतर्गत संजय वन का जीर्णोंद्धार एवं विकास किया जाएगा। सूरजकुंड पार्क समेत शहर के अन्य पार्कों का सुंदरीकरण भी किया जाना है। विक्टोरिया पार्क ग्राउंड में फूड स्ट्रीट खोली जाएगी। ऐतिहासिक नौचंदी मेला स्थल का सुधार किया जाएगा। शहर का आबूलेन रोड सबसे सुंदर है। शहर के शास्त्रीनगर मार्केट, भगत सिह मार्केट, नई सड़क मार्केट, केसरगंज मार्केट का सुंदरीकरण करने की पूरी कार्य योजना विस्तार से बनाई जाए। उन्होंने कहा कि डेडीकेटेड वेंडिंग जोन व पुलिस म्यूजियम का निर्माण, निर्बाध कनेक्टिविटी के अंतर्गत सड़क चौडीकरण किया जाएगा। शहर में बस यात्रियों के लिए बस शेल्टर निर्माण किए जाए। इन सभी प्रस्तावों के साथ-साथ शहर में जगह-जगह पार्किंग और सड़कों के सुंदरीकरण सहित अन्य प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, एमडीए उपाध्यक्ष संजय कुमार मीणा, सीडीओ नूपुर गोयल, लोनिवि के अधिशासी अभियंता सतेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed