फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Food and Drug Administration meerut

सरकारी दवाओं की होगी जांच

Sat, 09 Apr 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Sat, 09 Apr 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
Food and Drug Administration meerut
दवा। - फोटो : फाइल फोटो

सरकारी अस्पतालों में मिलने वाली दवाओं की भी अब सैंपलिंग की जाएगी। इसके लिए प्रदेश में लैबों का एक्सटेंशन किया जा रहा है, जिसके बाद हर दवा की जांच हो सकेगी। अभी तक सिर्फ लखनऊ की लैब में ही जांच करने की सुविधा थी, लेकिन अब मेरठ सहित प्रदेश में पांच अन्य जगहों पर भी दवा के सैंपल की कंप्लीट जांच हो पाएगी।

विज्ञापन


मेरठ में लैब का कंस्ट्रक्शन का काम तेजी से चल रहा है, जो दो से तीन माह में पूरा हो जाएगा। इसके बाद लैब के अंदर जांच से जुड़ी अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी। संभावना है कि अगस्त तक जांच की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके बाद एफडीए की तरफ से भरे जाने वाले दवाओं के सैंपल के साथ ही सरकारी खरीद की दवाओं की जांच की जा सकेगी। सरकार का प्लान है कि दो स्तर पर सैंपलिंग की जाएगी। जिस कंपनी से टेंडर लिया है, उससे दवा सप्लाई होने से पहले सैंपल लिया जाए। फिर दवा सप्लाई होने के बाद रैंडम तरीके से किसी भी अस्पताल से उसका सैंपल भरा जाए।
विज्ञापन


अगर रिपोर्ट में दोनों सैंपलों के अंदर कोई अंतर पाया जाता है तो कंपनी के ऊपर कार्रवाई होगी। वहीं सैंपल को भरने के बाद किसी भी लैब पर भेजा जा सकता है, जिससे सैंपल में किसी भी तरह की हेराफेरी होने की संभावना ना रहे। गौरतलब है कि दवाओं की क्वालिटी को लेकर अकसर सवाल उठते रहे हैं। आरोप लगते रहे हैं कि मोटे कमीशन के खेल में घटिया क्वालिटी की दवायें खरीदी जाती हैं, जिससे मरीज को ठीक होने में टाइम ज्यादा लगता है या फिर बीमारी ठीक ही नहीं हो पाती है। सरकारी दवाओं की होगी जांच
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ में एफडीए की अत्याधुनिक लैब बनने के बाद शुरू हो जाएगा काम
सरकारी अस्पतालों में मिलने वाली दवाओं की भी अब सैंपलिंग की जाएगी। इसके लिए प्रदेश में लैबों का एक्सटेंशन किया जा रहा है, जिसके बाद हर दवा की जांच हो सकेगी। अभी तक सिर्फ लखनऊ की लैब में ही जांच करने की सुविधा थी, लेकिन अब मेरठ सहित प्रदेश में पांच अन्य जगहों पर भी दवा के सैंपल की कंप्लीट जांच हो पाएगी।

मेरठ में लैब का कंस्ट्रक्शन का काम तेजी से चल रहा है, जो दो से तीन माह में पूरा हो जाएगा। इसके बाद लैब के अंदर जांच से जुड़ी अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी। संभावना है कि अगस्त तक जांच की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके बाद एफडीए की तरफ से भरे जाने वाले दवाओं के सैंपल के साथ ही सरकारी खरीद की दवाओं की जांच की जा सकेगी। सरकार का प्लान है कि दो स्तर पर सैंपलिंग की जाएगी। जिस कंपनी से टेंडर लिया है, उससे दवा सप्लाई होने से पहले सैंपल लिया जाए।


फिर दवा सप्लाई होने के बाद रैंडम तरीके से किसी भी अस्पताल से उसका सैंपल भरा जाए। अगर रिपोर्ट में दोनों सैंपलों के अंदर कोई अंतर पाया जाता है तो कंपनी के ऊपर कार्रवाई होगी। वहीं सैंपल को भरने के बाद किसी भी लैब पर भेजा जा सकता है, जिससे सैंपल में किसी भी तरह की हेराफेरी होने की संभावना ना रहे। गौरतलब है कि दवाओं की क्वालिटी को लेकर अकसर सवाल उठते रहे हैं। आरोप लगते रहे हैं कि मोटे कमीशन के खेल में घटिया क्वालिटी की दवायें खरीदी जाती हैं, जिससे मरीज को ठीक होने में टाइम ज्यादा लगता है या फिर बीमारी ठीक ही नहीं हो पाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed