{"_id":"629dce7da6bed77d9f3b96cf","slug":"folk-singer-maithili-thakur-to-attend-nauchandi-fair-in-meerut-on-7th-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: आज नौचंदी मेले की शान बढ़ाएंगी गायिका मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: आज नौचंदी मेले की शान बढ़ाएंगी गायिका मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो
Tue, 07 Jun 2022 11:57 AM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:57 AM IST
सार
लोकगायिका मैथिली ठाकुर आज मेरठ के प्रांतीय नौचंदी मेले में स्थित पटेल मंडप में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। उन्हें सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दर्शकों को दी और आमंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
मैथिली ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोजपुरी लोकगायिका मैथिली ठाकुर आज मेरठ के प्रांतीय नौचंदी मेले में शिरकत करने जा रही हैं। उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया पर एक वीडियो के माध्यम से दी। वीडियो में उन्होंने जिला प्रशासन का आभार भी जताया है।
विज्ञापन
लोकगायिका मैथिली ठाकुर मेरठ के प्रांतीय नौचंदी मेले का हिस्सा बनने जा रही हैं। पटेल मंडप में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्रम में आज गायिका मैथिली ठाकुर अपने भजनों से समा बांधेंगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: आध्यात्म के जरिए खुद की आत्मा को पहचानें, जीवन में प्रसन्नता लाता है ध्यान: बीके सुशांत
विज्ञापन
लोकप्रिय गायिका मैथिली ठाकुर भोजपुरी व लोक गीतों में नाम कमा रही हैं। बहुत ही कम उम्र में शास्त्रीय संगीत की जानकारी लेकर आज वह सोशल मीडिया की सेंसेशन बन चुकी हैं। उन्होंने शिव ताण्डव, छोटी सी मेरी पार्वती, सैय्यां मिले लडकैयां.. मैं का करूं जैसे कई भजन गाए हैं।
2017 में उनके करियर की शुरूआत हुई। उन्होंने रियलिटी शो राइजिंग स्टार सीजन-1 में भाग लिया। मैथिली शो की पहली फाइनलिस्ट थीं, जिन्होंने ओम नम शिवाय: गाया और सीधा फाइनल में पहुंच गईं। लेकिन तब वह सिर्फ दो वोटों से हारकर विजेता बनने से चूंक गईं और शो में उन्हें उपविजेता की ट्रॉफी मिली।