फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Brahmakumari Divine University: spirituality is the medium to Identify your soul, meditation brings peace in life says BK Sushant in Meerut

Meerut: आध्यात्म के जरिए खुद की आत्मा को पहचानें, जीवन में प्रसन्नता लाता है ध्यान: बीके सुशांत

Mon, 06 Jun 2022 03:09 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 06 Jun 2022 03:09 PM IST
सार

ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मीडिया कॉर्डिनेटर बीके सुशांत ने आध्यात्म पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि लोग आध्यात्मिकता को धार्मिक संगठन से जोड़ते हैं, जबकि आध्यात्मिकता जीवन से जुड़ी भावनाओं को दर्शाता है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए सकारात्मकता जरूरी है।

विज्ञापन
Brahmakumari Divine University: spirituality is the medium to Identify your soul, meditation brings peace in life says BK Sushant in Meerut
बीके सुशांत और ब्रह्मकुमारी सोनम - फोटो : amar ujala

विस्तार

ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मीडिया कॉर्डिनेटर बीके सुशांत और ब्रह्मकुमारी सोनम ने कहा कि विश्व कल्याण और वसुधैव कुटुम्बकम की भावना के साथ आगे बढ़ते हुए मनुष्य को अपनी आत्मा को पहचानने की आवश्यकता है। बीके सुशांत और ब्रह्मकुमारी  सोनम सोमवार को मेरठ में अमर उजाला कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने आध्यात्म पर जानकारी साझा की।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कैसे ध्यान और चिंतन के जरिए मनुष्य अपने जीवन के आधार और उद्देश्यों को समझ सकता है और पृथ्वी पर आने के अपने मकसद को पहचान सकता है। उन्होंने जानकारी दी कि इसी साल अगस्त से ब्रह्मकुमारी संस्था राजस्थान के माउंट आबू में मीडिया सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। जिसमें मीडिया जगत के दिग्गज हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन


जीवन का आधार बहुत ही सरल है, जरूरत है आपको इसके मकसद के बारे में जानने की। मनुष्य का जन्म अनेक प्रकार की भूमिका निभाने के लिए होता है। यह बातें ब्रह्मकुमार सुशांत द्वारा अमर उजाला कार्यालय में पत्रकारों से संवाद करते हुए बताई गईं। साथ ही उन्होंने जानकारी दी की उनकी संस्था विश्व स्तरीय मीडिया सम्मेलन आयोजित करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सम्मेलन में मीडिया जगत के दिग्गज भी हिस्सा लेंगे। राजस्थान के माउंट आबू में यह कार्यक्रम 29 अगस्त से शुरू होकर 2 सितम्बर तक चलेगा। इस दौरान देश भर की ब्रह्मकुमारी लोगों को जीवन से जुड़ी आध्यात्मिकता से जोड़ेंगी। 

यह भी पढ़ें: Ganga Dussehra 2022: खूब करो दान, पुण्य मिलेगा अपार, सात महायोग के साथ आ रहा पर्व

उन्होंने कहा कि लोग आध्यात्मिकता को धार्मिक संगठन से जोड़ते हैं जबकि आध्यात्मिकता जीवन से जुड़ी भावनाओं को दर्शाता है। सकारात्मक ऊर्जा के बिना हम जीवन में किसी भी कार्य को नहीं कर सकते। इसका धार्मिक गतिविधियों से लेना-देना नहीं है। यह केवल एक सूत्र है, जिससे हम परमात्मा के भाव को समझ सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रश्न मनुष्य को प्रसन्नचित होने से दूर करते हैं, और निश्चय निश्चिंतता की ओर ले जाता है। 

चित्त की शांति के लिए ध्यान जरूरी
ओम शांति के उच्चारण से मन को शांति मिलती है। रोजाना खुद के लिए आधा घंटा निकालकर ध्यान जरूर करें। इससे मन के भीतर की नकारात्मकता दूर होती है और नया कार्य करने के लिए सकारात्मकता उतपन्न होती है। 

इस दौरान ब्रहमकुमारी सोनम ने सभी को 2 मिनट को मौन कराया। उन्होंने बताया कि सिर्फ इन चंद मिनटों में हम पूरे दिन की नकारात्मकता को दूर कर सकते हैं। ओम शांति....ओम शांति से इस मौन को आरंभ करें। इसके बाद मस्तिष्क के दूसरे विचारों को त्याग कर अपनी भीतर झांके और सभी त्रुटियों को निकाल दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed