फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fog period : two youths die in road accident, three injured

कोहरा बना काल : सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, कई घायल

Mon, 08 Jan 2018 12:09 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 08 Jan 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
Fog period : two youths die in road accident, three injured
सड़क हादसे में दो की मौत - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में कोहरे के चलते दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। मसूरी गांव के चौराहे पर बस का इंतजार कर रहे युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सैनी गांव में ट्रैक्टर के पीछे लगी मिक्सिंग मशीन का हुक टूट जाने से मशीन पर बैठे युवक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पहला हादसा मवाना रोड मसूरी चौराहे पर हुआ। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब सात बजे एक युवक मसूरी चौराहे पर खड़ा होकर बस का इंतजार कर रहा था। तभी मवाना की ओर से आए बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार दोपहर युवक के परिजन इंचौली थाने पहुंचे और मृतक की पहचान शिवकुमार पुत्र रामसरन निवासी लावड़ के रूप में की। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

 
दूसरा हादसा शनिवार शाम करीब 4 बजे सैनी गांव में हुआ। इंचौली थाना क्षेत्र के नंगली ईशा गांव निवासी समय सिंह चौहान की ट्रैक्टर व मिक्सर मशीन को गांव के ही अर्जुन पुत्र जगवीर, विक्रांत पुत्र जगवीर, पप्पू पुत्र आशाराम व राधे किराये पर चलाते थे। पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम करीब चार बजे सभी गंगानगर से लिंटर डालकर लौट रहे थे। अर्जुन ट्रैक्टर चला रहा था जबकि  विक्रांत, पप्पू, राधे ट्रैक्टर में लगी मिक्सर मशीन पर बैठे थे। जैसे ही सैनी गांव के बीच पहुंचे, तभी मशीन का हुक (गुल्ला) टूटकर मशीन के टायर के नीचे आ गया। इससे मशीन सड़क पर पलट गई। विक्रांत व पप्पू मशीन के नीचे दब गए, जबकि राधे दूर जाकर गिरा। आसपास के लोगों ने दौड़कर दोनों को मशीन के नीचे से निकाला। सूचना पर पहुंची यूपी-100 की गाड़ी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने एंबुलेस द्वारा विक्रांत व राधे को सूर्य हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहीं पप्पू को प्यारे लाल अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने विक्रांत को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : नए साल पर बुझा घर का इकलौता चिराग, परिवार में मचा कोहराम

बेटियां करतीं रहीं शिव का इंतजार 

Fog period : two youths die in road accident, three injured
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

खूनी हाईवे ने दो दिनों में और दो लोगों की जान ले ली। लावड़ निवासी शिव कुमार एक ठेकेदार के अधीन मजदूरी करता था। वह शुक्रवार सुबह करीब सात बजे मजदूरी करने के लिए घर से निकला था। बेटियाें से कहा था कि घर का सामान खुद ही लेता आएगा। वह मसूरी चौराहे पर खड़ा होकर गंगानगर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। तभी मवाना की ओर से आए बाइक सवार युवक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से शिवकुमार (42) की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के समय पहचान न होने के कारण पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। दूसरी ओर, शाम को जब पिता घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने आसपास में ढूंढा। उसका मोबाइल भी बंद मिला। शनिवार दोपहर परिजन इंचौली थाने पहुंचे और पिता के घर नहीं पहुंचने की जानकारी दी। पुलिस ने परिजनों को शिवकुमार का हुलिया व फोटो दिखाया तो उन्होंने पहचान की। मौत की खबर पर बेटियां हिमानी, शिवानी, काकू व पत्नी सविता बिलख पड़ीं। परिवार में कोहराम मच गया। घर का कमेरा जाने से परिवार का बुरा हाल है।

विक्रांत पर थीं परिवार की जिम्मेदारियां
नंगली ईशा गांव निवासी विक्रांत (24) पर घर में बड़ा होने के कारण बड़ी जिम्मेदायिरां थीं। पिता की 16 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। वह मजदूरी कर घर का खर्च चलाता था। परिवार में मां मुनेश, एक छोटा भाई रवि और दो बहनें श्वेता, ज्योति हैं। परिजनों के मुताबिक श्वेता की शादी हो चुकी है। वहीं विक्रांत की शादी होनी थी। बेटे की मौत की खबर पर हॉस्पिटल पहुंची मां रोते-रोते बेहोश हो गई। वहीं भाई-बहन का भी बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हॉस्पिटल पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि विक्रांत शांत व मिलनसार स्वाभाव का था। हर किसी को दुआ सलाम करके चलता था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed