नए साल पर बुझा घर का इकलौता चिराग, परिवार में मचा कोहराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में बेगमपुल से नए साल का जश्न देखकर लौट रहे दो युवकों की स्कूटी डिवाइडर से टकरा गयी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा युवक घायल हो गया। मरने वाला युवक तीन बहनों का इकलौता भाई था। घर का चिराग बुझने से परिवार में कोहराम था। इसके अलावा देर रात शहर भर के अलग अलग स्थानों पर हुई घटनाओं में कुल सात लोग घायल हुए हैं। इन्हें जिला अस्पताल लाया गया है।
टीपी नगर क्षेत्र के भोला रोड निवासी अंकुर गोयल (22) पुत्र अजय गोयल रविवार रात को अपने दोस्त आयुष मित्तल निवासी रिठानी के साथ बेगमपुल पर नए साल का जश्न देखने गए थे। रात करीब साढे़ 11 बजे दोनों स्कूटी से लौट रहे थे। रास्ते में जली कोठी पर इनकी स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई। दोनों स्कूटी से नीचे गिर गए। पुलिस के अनुसार स्कूटी चला रहे अंकुर का सिर तेजी से नीचे जमीन में लगा और वो लहूलुहान हो गया। आयुष को भी चोटें आई। पब्लिक की मदद से पुलिस दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां अंकुर की मौत हो गई।
पढ़ें : यूपी में अव्वल रहा मेरठ जोन, 358 मुठभेड़ में 17 बदमाश ढेर, देखिए लिस्ट
तीन बहनों का इकलौता भाई था
घायल दोस्त ने आयुष की मदद से अंकुर के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। उसके परिजन रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे। एसओ देहली गेट के अनुसार अंकुर किसी निजी संस्थान में नौकरी करता है। उसके पिता अजय गोयल बीमार चल रहे हैं, जबकि मां नहीं है। अंकुर घर में तीन बहनों का इकलौता भाई था। तीन बहनों में दो की शादी हो चुकी है। अंकुर की मौत पर परिवार में कोहराम है। घायल आयुष के परिजन भी पहुंच गए थे।
इसके अलावा वेस्ट एंड रोड पर बाइक टकराने से वेस्ट एंड रोड निवासी अमित और चिंगारू घायल हो गए । दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। रात को इमरजेंसी में तैनात स्टाफ के अनुसार रात 10 बजे से आधी रात तक दुर्घटना के सात मामले आए जिनमें एक की मौत हुई छह घायल हैं।
काश हेलमेट पहना होता
चिकित्सकों के अनुसार अंकुर के सिर में गहरी चोट लगी है। उसने हेलमेट नहीं पहना था। यदि हेलमेट होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। रात को हुए अधिकांश हादसों में युवकों ने हेलमेट नहीं पहने थे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/