फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fog made time! two youths die in a painful accident

कोहरा बना काल : दर्दनाक हादसे में दो युवाओं की मौत, मचा कोहराम

Fri, 22 Dec 2017 08:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 22 Dec 2017 08:52 PM IST
विज्ञापन
Fog made time! two youths die in a painful accident
दर्दनाक हादसे में दो युवाओं की मौत - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ जिले में कमिश्नर आवास से करीब 300 मीटर दूर मवाना रोड पर बृहस्पतिवार आधी रात घने कोहरे में दर्दनाक हादसा हो गया। एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। बाइक पर सवार दोनों युवकों ने समय पर इलाज न मिलने पर तड़पकर दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शवों की पहचान करने में जुटी थी। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दोनों युवक बाइक से मेरठ से मवाना रोड की तरफ जा रहे थे। कमिश्नर आवास से कुछ दूरी पर बाइक डिवाइडर से जा टकराई और दोनों युवक लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर गए। लेकिन वहां से गुजरने वाले लोगों ने इन घायल युवकों की मदद करना तो दूर, पुलिस को सूचना देना भी मुनासिब नहीं समझा। करीब एक घंटे तक दोनों युवक तड़पते रहे। उनके बराबर से वाहन गुजरते रहे। उनकी बाइक 50 मीटर दूर सड़क पर ही पड़ी थी। 
विज्ञापन


अमर उजाला के रिपोर्टर ने दी सूचना
रात करीब 1:20 बजे अमर उजाला का एक रिपोर्टर वहां से गुजरा। उसने इस हादसे की सूचना तुरंत यूपी 100 और लालकुर्ती पुलिस को दी। घटनास्थल पर दो थानों की सीमा पड़ती है। दोनों थाने की पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। सूचना के करीब 25 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों युवकों को पहले जिला अस्पताल भेजा। जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत बताया। जिसके बाद दोनों शव पोस्टमार्टम हाउस पर भेज दिए। पुलिस ने युवकों की बाइक से उनकी पहचान करने का प्रयास किया। देर रात तक दोनों युवकों की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : कोहरा बना कहर, हादसे में गई तीन छात्रों की जान, परिजनों में मचा कोहराम

मोबाइल पर लॉक लगा है

Fog made time! two youths die in a painful accident
हाईवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला

दोनों युवकों के पास स्मार्ट फोन था। लेकिन दोनों में लॉक लगा है। पुलिस ने लॉक खोलने का कई बार प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस को इंतजार था कि काश किसी एक फोन पर किसी की कॉल आ जाए। लेकिन दोनों फोन पर कोई कॉल तक नहीं आई। युवकों की बाइक यामाहा एफ जेड है। जिस पर यूपी 15 एजेड 6003 नंबर पड़ा है। जो कि किसी आदित्य आर्या के नाम से है। बाइक पर पीछे आर्या भी लिखा है। 

घना कोहरा, हाई स्पीड, हेलमेट भी नहीं
जिस तरह से घने कोहरे में हादसा हुआ, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बाइक काफी स्पीड पर थी। दोनों युवकों ने हेलमेट भी नहीं लगाया हुआ था। डिवाइडर से बाइक टकराने के बाद सड़क पर गिरी। बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। अंदेशा है कि कोहरे में युवकों को रास्ता नहीं सूझा होगा और उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई होगी। 

देर रात जाम भी लगा 
पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों युवकों के बराबर से वाहन गुजर रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पहले शव उठाने तक रूट वन-वे किया। इस दौरान मवाना रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। करीब आधे घंटे बाद यातायात सुचारु हुआ।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed