फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fog havoc... Youth dies in accident, four Haryana policemen and two home guards injured

Meerut News: कोहरे का कहर... हादसे में युवक की मौत, हरियाणा के चार पुलिसकर्मी और दो होमगार्ड घायल

Thu, 16 Jan 2025 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Fog havoc...

Youth dies in accident, four Haryana policemen and two home guards injured
मेरठ..कंवलजीत..सुबह के समय सड़को पर छाया घाना कोहरा राहगीरी को हुई परेशानी....रुड़की रोड.....संवा
अंबाला, बरेली आदि संस्करणों के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

कंकरखेड़ा क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से गिरे टेंपो सवार युवक को कुचला, जाम
खरखौदा क्षेत्र में अंबाला लौट रहा पुलिस वाहन आगे जा रहे वाहन से टकराया
संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा/खरखौदा (मेरठ)। क्षेत्र में बुधवार को कोहरे का कहर देखने को मिला। कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई। रोहटा रोड पर दिलावरा गांव के सामने ट्रैक्टर ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे टेंपो में सवार 35 वर्षीय राहुल सड़क पर जा गिरा और ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। राहुल की मौके पर मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगाकर हंगामा किया। मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर हरियाणा पुलिस का वाहन आगे चल रहे वाहन से टकरा गया। हादसे में चार पुलिसकर्मी और दो होमगार्ड घायल हो गए।
कंकरखेड़ा पुलिस के मुताबिक रोहटा थाना क्षेत्र के अरनावली गांव निवासी राहुल मजदूरी करता था। राहुल घर में अकेला कमाने वाला था। बुधवार सुबह लगभग नौ बजे टेंपो में सवार होकर वह रोहटा रोड की तरफ जा रहा था। ट्रैक्टर की टक्कर से लगने से राहुल सड़क पर गिर गया। तभी ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया और उसकी मौत हो गई। हालांकि अन्य टेंपो सवार सुरक्षित रहे। हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। आरोपी चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि राहुल की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व उलखपुर निवासी प्रमिता से हुई थी। दंपती की 11 वर्षीय बेटी वैष्णवी और नौ वर्ष का बेटा वीरेन है। राहुल के छोटे भाई की लगभग नौ साल पूर्व मौत हो गई थी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी चालक को तलाश किया जा रहा है। तहरीर के आधार पर जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कार्रवाई के आश्वासन पर खोला जाम
राहुल की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए रोहटा रोड पर जाम लगा दिया। सड़क पर जाम व हंगामे की सूचना मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। ग्रामीणों को समझाते हुए आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे बाद जाम खोल दिया।
---
काफी समय से बीमार पिता बेटे की मौत सुनकर बेसुध
ग्रामीणों ने बताया कि राहुल के पिता धर्मपाल भी मजदूरी करते थे। लेकिन वह काफी समय से बीमार हैं। फिलहाल वह घर पर ही रहते हैं। राहुल घर की पूरी जिम्मेदारी संभाल रहा था। बेटे की मौत की सूचना मिलने के बाद पिता रोते हुए बेसुध हो गए। राहुल की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।


---
बरेली से आरोपी को लेकर लौट रहे थे एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स अंबाला के पुलिसकर्मी
खरखौदा। हरियाणा पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स अंबाला के पुलिसकर्मी बरेली के फरीदपुर गांव से एनडीपीएस एक्ट के एक आरोपी को हिरासत में लेकर लौट रहे थे। मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर घने कोहरे के कारण बुधवार लगभग आठ बजे आगे चल रहे वाहन से पुलिस का वाहन टकरा गया।कैली ओवरब्रिज के पास हुए हादसे के बाद आगे जा रहे वाहन का चालक भाग गया। राहगीर गांव कबट्टा निवासी दुष्यंत चौधरी व धीरखेड़ा निवासी रूपेश कसाना ने घायलों को एनसीआर मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। हादसे में दरोगा सतीश, दरोगा संदीप, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर विजय, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र, होमगार्ड सतबीर और शिवम घायल हो गए। इनमें दो दरोगाओं अधिक चोट लगी है। हरियाणा पुलिस की ओर से खरखौदा थाने में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। सीओ प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार के पर जांच की जा रही है। बरेली से हिरासत में लिए गए आरोपी को चोट नहीं लगी। प्राथमिक उपचार के बाद घायल पुलिसकर्मी व अन्य अंबाला रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed