फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fog havoc : truck-tractor trolley tremendous clash, death of three

कोहरे का कहर: तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में मारी टक्कर, तीन की मौत

Fri, 29 Dec 2017 11:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 29 Dec 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
Fog havoc : truck-tractor trolley tremendous clash, death of three
ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली की जबरदस्त भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला

मेरठ-करनाल हाईवे पर देर रात कोहरे में ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली की जबरदस्त भिड़ंत हुई। हादसे में ट्रैक्टर ट्राली सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, युवकों की मौत से पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


पढ़ें : स्कूल बस-कार की जबरदस्त टक्कर, मची चीख पुकार, बच्चे सहित 18 घायल
विज्ञापन


बुधवार रात करीब 11 बजे चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव जिजौला निवासी इशरत (32), अफसर (36), मुशब्बर (22) और गुलबहार उर्फ गुल्लू ट्रैक्टर-ट्राली से हरियाणा के करनाल से पुराल लेने जा रहे थे। मेरठ-करनाल हाईवे पर बिड़ौली चेकपोस्ट के पास घने कोहरे के कारण चालक अफसर ने ट्रैक्टर-ट्राली को सड़क किनारे रोक दिया। वह जिजौला से अन्य किसानों की ट्रैक्टर ट्राली आने का इंतजार करने लगा। इसी दौरान अनियंत्रित गति से आए 22 टायरा ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर कई हिस्सों में बंट गया। इसके चलते इशरत और मुशब्बर की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अफसर तथा गुल्लू को झिंझाना सीएचसी पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान अफसर की मौत हो गई, जबकि गुल्लू को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मरने वाले तीनों युवक एक ही खानदान से थे। हादसे की सूचना पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। पूर्व प्रधान हसन ने अज्ञात में ट्रक चालक के खिलाफ झिंझाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि ट्रक कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। आरोपी चालक को तलाश किया जा रहा है। वहीं, तीनों युवकों के शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए गए। शव गांव में पहुंचने पर परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed