{"_id":"686434cb62d789b16108b574","slug":"flowers-will-be-showered-on-the-kanwariyas-from-helicopter-monitoring-will-be-done-through-720-cctv-cameras-meerut-news-c-26-1-sal1002-144869-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलिकॉप्टर से होगी कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा, 720 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलिकॉप्टर से होगी कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा, 720 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी
विज्ञापन
शामली। हरिद्वार से कांवड़ लेकर विभिन्न स्थानोें से होकर जाने वाले कांवड़ियों पर इस बार हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने हेलिकॉप्टर के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। 720 सीसीटीवी कैमरों ने कांवड मार्ग पर निगरानी होगी।
11 जुलाई से सावन माह की शुरूआत होने जा रही है और इसी दिन से कांवड़ यात्रा का भी शुभारंभ होगा। कांवड़ यात्रा के दौरान बहुत से लोग नौकरी, व्यापार व अन्य मन्नतें पूरी होने पर हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लाकर भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। वैसे हरिद्वार से हरियाणा के पानीपत, करनाल और अन्य स्थानों के लिए शामली से शिवभक्त जाने शुरू हो गए हैं। पुलिस प्रशासन यात्रा को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने को तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।
एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि इस बार तीन ड्रोन से जहां कांवड़ मार्गों की निगरानी की जाएगी। हेलिकॉप्टर से निगरानी और शिवभक्तों पर फूलों की वर्षा होगी। पिछली बार सुरक्षा की दृष्टि से विभिन्न स्थानों पर जिलेभर में 682 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे इस बार 720 स्थानों पर कैमरे लगवाए जाएंगे। साथ ही, 23 वॉच टावर से भी पुलिसकर्मी निगरानी रखेंगे। मातहतों को लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
कहा कि लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कांवड़ यात्रा को लेकर नगरपालिका परिषद शामली ने एमएसके रोड से लेकर कैराना रोड और पूर्वी यमुना नहर पुल तक कांवड़ियों के लिए की जा रही तैयारियों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया।