{"_id":"5d3c550c8ebc3e6ce70a9c2d","slug":"flower-petals-on-kanwariyas-by-dm-akhilesh-singh-and-sp-ajay-kumar-from-helicopter-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमझिम बारिश में शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा, डीएम-एसपी ने ऐसे लिया सुरक्षा का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमझिम बारिश में शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा, डीएम-एसपी ने ऐसे लिया सुरक्षा का जायजा
Sat, 27 Jul 2019 07:17 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 27 Jul 2019 07:17 PM IST
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा करते एसपी अजय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
शामली में डीएम और एसपी ने हेलीकॉप्टर से शनिवार को कांवड़ मार्ग का हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शामली शहर समेत कई स्थानों पर गुलाब के फूलों की बारिश कर कांवड़ियों का स्वागत किया। हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा देखने के लिए लोगों में उत्सुकता का माहौल रहा।
विज्ञापन
शासन के आदेश पर शामली जनपद में डीएम अखिलेश सिंह और एसपी अजय कुमार ने हरिद्वार से कांवड़ ला रहे शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा की। मुजफ्फरनगर सिविल लाइन से डीएम और एसपी हेलीकॉप्टर में सवार हुए। इसके बाद उन्होंने जनपद शामली के शिव चौक पर हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन
इसके बाद हेलीकॉप्टर पानीपत-खटीमा हाईवे कांवड़ मार्ग पर कैराना यमुना ब्रिज पर पहुंचा। वहां से लौटते समय भी शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा की गई। हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होते देख कांवड़ियों में खुशी के साथ एक नया जोश भर गया। मुजफ्फरनगर मार्ग पर बंतीखेड़ा के निकट भी पुष्पवर्षा की गई। इस दौरान शिव चौक पर एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्वत, सीओ सिटी विनय गौतम और कोतवाल सुभाष सिंह राठौर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/