फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Flood of illegal construction works under the guise of elections

चुनाव की आड़ में अवैध निर्माण कार्यों की बाढ़

Mon, 25 Mar 2019 03:11 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Mon, 25 Mar 2019 03:11 AM IST
विज्ञापन
Flood of illegal construction works under the guise of elections
राजनीति - फोटो : अमर उजाला
 चुनाव की आड़ में शहर में अवैध निर्माणों की बाढ़ सी आ गई है। ताबड़तोड़ ढंग से व्यावसायिक भवन से लेकर कालोनियां अवैध रूप से विकसित होनी शुरू हो गई हैं। एमडीए समेत सरकारी अमला और पुलिस चुनाव में लगी है। इसी का फायदा अवैध निर्माण करने वाले उठा रहे हैं।
विज्ञापन

सभी विभागों के अधिकतर कर्मचारियों-अधिकारियों की ड्यूटी इस समय लोकसभा चुनाव में है। कहीं ईवीएम की स्कैनिंग का काम, तो कहीं प्रशिक्षण चल रहा है। चुनावी रणभेरी बजते ही रुके हुए निर्माण कार्य भी शुरू हो गए हैं। एमडीए की टीम ने जिन कार्यों को रुकवा दिया था, उन्हें भी मानो ग्रीन सिग्नल मिल गया है।
विज्ञापन

सील लगने के बाद भी निर्माण जारी
एमडीए ने जिन अवैध निर्माणों पर सील लगाई है, वहां भी काम चल रहा है। मोदीपुरम में हाईवे पर फ्लाईओवर के पास एक अवैध मार्केट बनाई जा रही थी। एमडीए ने यहां सील लगा दी थी। हद यह है कि सील लगी होने के बावजूद यहां काम शुरू कर दिया गया है। सामने लगे बड़े होर्डिंगों की आड़ में मिस्त्री और मजदूर लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुड़की रोड पर भी यही हाल है। शीलकुंज कालोनी की तरफ जाने वाले मार्ग के सामने ही मुख्य रोड पर निर्माण हो रहा है। जबकि यह निर्माण भी अवैध है और एमडीए के संज्ञान में है। इसी तरह से दिल्ली रोड से नूरनगर जाने वाले मार्ग पर अवैध कालोनी काटी जा रही है। यहां तेजी से प्लॉटिंग चल रही है। इसके अलावा परतापुर, मवाना रोड, बागपत रोड, रोहटा रोड, कंकरखेड़ा आदि क्षेत्रों में भी अवैध निर्माण कार्यों में तेजी आ गई है।
आश्वस्त हैं कि इस समय एक्शन नहीं होगा
अवैध निर्माण करने वालों को लग रहा है कि इस समय पुलिस भी चुनाव में लगी है। एमडीए अधिकारी यदि चाहें भी, तो कार्रवाई नहीं होगी। खास तौर पर ध्वस्तीकरण के लिए फोर्स की आवश्यकता होती है और इस समय फोर्स नहीं मिल पाएगी।

चुनाव में व्यस्तता जरूर है, पर अवैध निर्माण करने वाले यह समझ लें कि एक्शन जरूर होगा। मैं इस बाबत कल ही टीम को अलर्ट करूंगा। जहां इस तरह का निर्माण हो रहा है, उसे चिह्नित कर ध्वस्तीकरण किया जाएगा। - राजकुमार, एमडीए सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed