फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Flood in Hastinapur: PWD department has lost crores due to floods in Meerut

बाढ़ ने मचाई तबाही: पीडब्ल्यूडी विभाग को करोड़ों का नुकसान, तहस-नहस हुआ भीमकुंड गंगा पुल का संपर्क मार्ग

Fri, 21 Jul 2023 01:54 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 21 Jul 2023 01:54 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ के हस्तिनापुर में बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई है। यहां बाढ़ से पीडब्ल्यूडी विभाग को करोड़ों का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Flood in Hastinapur: PWD department has lost crores due to floods in Meerut
खादर क्षेत्र में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद में हस्तिनापुर के खादर क्षेत्र में आई गंगा की बाढ़ ने पीडब्ल्यूडी विभाग को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया है। बाढ़ ने खादर क्षेत्र की दर्जनों सड़कों को तहस-नहस कर दिया है।

विज्ञापन


गंगा की बाढ़ के पानी में छतिग्रस्त हुए चांदपुर-बिजनौर को जोड़ने वाले भीमकुंड गंगा पुल के संपर्क मार्ग के टूटने का सिलसिला धीरे-धीरे बढ़ रहा है। करीब 100 मीटर तक संपर्क मार्ग पूरी तरह तहस-नहस हो चुका है और इसकी गहराई भी 20 मीटर तक बताई जा रही है। रास्ता पूरी तरह बाधित है। 
विज्ञापन


बताया गया कि पानी की धार इतनी तेज है कि खड़ा होना भी मुश्किल है। खादर क्षेत्र की अन्य सड़कों का भी बाढ़ में यही हाल हो गया है।

खादर क्षेत्र में एक सप्ताह तक तबाही मचाने के बाद शुक्रवार को गंगा का पानी गांव को छोड़कर वापस अपनी धारा में चला गया। जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बीती 13 जुलाई को खादर क्षेत्र के फतेहपुर प्रेम गांव के समीप से कच्चा तटबंध टूट गया था, जहां से निकले पानी ने खादर क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह तक जमकर तबाही मचाई। वहीं, बाढ़ के पानी ने किसानों की फसलों को भी नष्ट कर दिया।

यह भी पढ़ें: Bijnor: दलदल से निकाले गए हाथी की हुई मौत, भागूवाला में 16 घंटे की मशक्त के बाद निकाला गया था बाहर

वहीं, बाढ़ ने कई लोगों को घर से बेघर कर दिया। आखिरकार एक सप्ताह के बाद शुक्रवार को गंगा के जलस्तर में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद गांव की आबादी में भरा गंगा का पानी वापस अपनी धारा में चला गया। हालांकि अभी भी कई गांव के रास्ते जलमग्न हैं, जहां से गुजरने के लिए ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: Meerut: कबाड़ी बाजार में पुलिस फोर्स की मौजूदगी में खोले गए 15 कोठे, अनैतिक कार्य करने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed