फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five thousand will be given for the funerals of poor families and the infected

निर्धन परिवार और संक्रमित की अंत्येष्टि के लिए दिए जाएंगे पांच हजार

Tue, 18 May 2021 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Five thousand will be given for the funerals of poor families and the infected
निर्धन परिवार और संक्रमित की अंत्येष्टि के लिए दिए जाएंगे पांच हजार
विज्ञापन

- जिलास्तर पर डीपीआरओ ने सभी ब्लॉक में भेजे आदेश
- नदी में प्रवाहित नहीं होने दिया जाएगा शव
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। ग्राम पंचातयों में निर्धन परिवारों और कोविड-19 से संक्रमित परिवारों में मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए पांच हजार रुपये की व्यवस्था सरकार द्वारा कर दी गई है। इसके लिए शासनादेश जारी कर दिया गया। वहीं, जिला स्तर पर जिला पंचायती राज अधिकारी आलोक सिन्हा ने सभी सहायक विकास अधिकारी को आदेश जारी कर दिए हैं।

आदेश में कहा गया है कि नदी में किसी भी दशा में शव को प्रवाहित नहीं किया जाएगा। इसके लिए नजर रखने के साथ पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता करनी होगी। इसके लिए सभी ग्राम पंचायतों के ब्लॉक पर आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं, ये भी निर्देश दिए गए हैं कि अंतिम संस्कार कोविड-19 की गाइडलाइंस के आधार पर ही किया जाएगा। इसके अलावा गांव में प्राथमिकता पर चल रहे सफाई अभियान में कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं। इसके लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पहले भी तीन सफाई कर्मचारियों को निलंबित किया जा चुका है। सोमवार को भी सरधना के सफाई कर्मी नीरज कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें आदेशों की अवहेलना, पंचायत चुनाव में अनुपस्थिति की शिकायत के आधार पर किया गया है। उनके प्रकरण की जांच सहायक विकास अधिकारी जानी खुर्द को सौँपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed