{"_id":"673220bf85e40ce65b010e51","slug":"five-more-dengue-patients-found-meerut-news-c-14-1-mrt1001-704043-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: डेंगू के पांच मरीज और मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: डेंगू के पांच मरीज और मिले
विज्ञापन
गोविंदपुरी में मिले 47 बीमार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। डेंगू के सोमवार को पांच मरीज और मिले। ये मरीज खरखौदा, माछरा, ब्रह्मपुरी और पुलिस लाइंस क्षेत्र के रहने वाले हैं। जिले में इस साल अब तक डेंगू के 134 मरीज मिल चुके हैं।
माछरा ब्लाक के गोविंदपुरी में बीमारियों का प्रकोप जारी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को लगाए गए चिकित्सा शिविर में विभिन्न बीमारियों के 47 मरीज मिले। इनमें बुखार के 12, बदन दर्द और कमजोरी के 10, जोड़ों में दर्द और सिर दर्द के नौ, खांसी-जुकाम के 15 और एक मरीज गेस्टराईट्रिस का मिला। बुखार के मरीजों की डेंगू-चिकनगुनिया जांच के लिए सैंपल एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में भेजे गए हैं।
सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने बताया कि गोविंदपुरी में अभी तक यहां चिकनगुनिया के सात, स्क्रब टायफस के तीन और डेंगू पांच मरीज मिल चुके हैं। इन मरीजों का फॉलोअप कराया जा रहा है।