{"_id":"68e6d408a454cfc6f404cef6","slug":"five-major-roads-will-be-widened-with-rs-17-crore-dharmendra-bhardwaj-meerut-news-c-72-1-mct1004-141941-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 करोड़ रुपये से होगा पांच प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण : धर्मेंद्र भारद्वाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 करोड़ रुपये से होगा पांच प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण : धर्मेंद्र भारद्वाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। सिवालखास विधानसभा के अंतर्गत 17 करोड़ रुपये की लागत से पांच प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण होगा। विधान परिषद सदस्य धर्मेन्द्र भारद्वाज और अश्विनी त्यागी के संयुक्त प्रयासों से शासन ने इन विकास कार्यों को स्वीकृति दी है। उन्होंने बताया कि उनके निरंतर प्रयास एवं शासन स्तर पर प्रभावी पैरवी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वीकृति प्रदान की। ये सड़कें लंबे समय से जर्जर अवस्था में थीं और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था।
इसे देखते हुए दोनों एमएलसी ने पांच महीने पहले शासन को प्रस्ताव भेजे थे। इन मार्गों में भलसोना–बाड़म–फतेहपुर–पथौली मार्ग का चौड़ीकरण, रासना आश्रम से पथौली तक सड़क का चौड़ीकरण, बाड़म से सलाहपुर पूठ तक सड़क का नवनिर्माण, बाड़म से रतोली–नारंगपुर–खिवाई मार्ग का निर्माण, जुलेढ़ा से करनाल मार्ग तक सड़क निर्माण शामिल है। इन कार्यों को लोक निर्माण विभाग कराएगा। शीघ्र ही धनराशि पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह स्वीकृति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। क्षेत्र के नागरिकों को सुरक्षित, सुगम और विकसित सड़क मार्ग उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता रही है और हम इसके लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।