फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   five injured in clash, stone pelting and firing on suspicion of mobile theft

मोबाइल चोरी के शक में संघर्ष, पथराव और फायरिंग में पांच घायल

Wed, 09 Sep 2020 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
five injured in clash, stone pelting and firing on suspicion of mobile theft
मोबाइल चोरी के शक में संघर्ष, पथराव और फायरिंग में पांच घायल
विज्ञापन

सरधना (मेरठ)। समसपुर सुरानी गांव में सोमवार देररात मोबाइल चोरी के शक में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान धारदार हथियार चले और जमकर पथराव व फायरिंग हुई। घटना में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया।

समसपुर गांव निवासी अनुज पुत्र सुभाष व रोहित पुत्र सुभाष पक्ष के बीच मोबाइल फोन चोरी के शक में देररात कहासुनी हो गई। मामला बढ़ा तो दोनों पक्षों के लोग हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनो पक्ष एक दूसरे पर टूट पड़े। इस दौरान जमकर पथराव व फायरिंग भी की गई। संघर्ष में अनुज पुत्र विजयपाल व तेजवीर पुत्र भगवानदास, मुकेश नाम की महिला घायल हो गई। वहीं, दूसरे पक्ष से रोहित व मनीष पुत्रगण सुभाष घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, कुछ लोग दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के प्रयास में थे। थाना पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed