{"_id":"612404888ebc3e05fe6ea8f8","slug":"five-days-weather-will-dry-meerut-news-mrt553062625","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut Weather: चार दिन तक हुई बारिश, अब फिर से उमस, अगले पांच दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut Weather: चार दिन तक हुई बारिश, अब फिर से उमस, अगले पांच दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम
Tue, 24 Aug 2021 07:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 07:45 PM IST
सार
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मानूसनी बारिश का असर पिछले तीन-चार दिन से बना हुआ था। कहीं पर ज्यादा तो कहीं पर कम रही। अब आगामी पांच दिन तक मौसम के शुष्क रहने के असार है।
विज्ञापन
मेरठ का मौसम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में पिछले चार दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच सोमवार और मंगलवार को मौसम बदल गया। उमस के साथ आसमान में बादल और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले पांच दिन तक शुष्क मौसम रहने की संभावना है।
विज्ञापन
सोमवार को आसमान पर काले बादल छाए थे, दिन में कभी बादल तो कभी धूप के बीच आंख मिचौली का खेल चलता रहा। इस कारण से दिन में उमस बनी रही। पिछले चार दिन में दिन का तापमान 7 डिग्री बढ़ गया है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मानूसनी बारिश का असर पिछले तीन- चार दिन से बना हुआ था। कहीं पर ज्यादा तो कहीं पर कम रही। अब आगामी पांच दिन तक मौसम के शुष्क रहने के असार है। जिस कारण से गर्मी का असर भी रहेगा और उमस के साथ तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा मेरठ का एक्यूआई रविवार को 43 रिकॉर्ड किया था जो सोमवार को बढ़कर 59 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
पिछले छह दिन का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
18 37.1 26.2
19 35.8 25.5
20 28.2 24.8
21 30.6 22.8
22 32.8 24.1
23 34.4 24.5